कुछ समय पहले खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक को अपने परिवार से मिलवाने लेकर गए थे। हार्दिक के परिवार को नताशा पसंद भी आई थीं, इसके बाद साल 2020 के पहले ही दिन दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दुनिया के हर कोने से हार्दिक और नताशा को शुभकामनाएं मिल रही हैं। बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में दोनों का स्वागत किया।
हार्दिक की मंगेतर नताशा का पांड्या परिवार में स्वागत, होने वाले जेठ क्रुणाल ने कही अनोखी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि 1 जनवरी 2020 यानी नए साल के पहले ही दिन हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी दी। नताशा और हार्दिक दुबई में अपने कुछ करीबियों के साथ एक स्पीडबोट पर देखे गए। हार्दिक पांड्या ने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या और भाभी पंखुड़ी शर्मा के अलावा दूसरे करीबी दोस्तों के साथ इस शानदार पल को सेलिब्रेट किया।
हार्दिक पांड्या के जीवन की इस नई शुरुआत के लिए उनके भाई क्रुणाल पांड्या ने बड़े ही मजेदार अंदाज में उन्हें बधाई दी है। क्रुणाल ने अपने भाई की मंगेतर का स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया है। बड़े पांड्या ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हार्दिक और नताशा को बहुत-बहुत बधाई। नताशा, हम बहुत खुश हैं कि आप हमारे पागल परिवार में शामिल हो गईं। पागलपन में आपका स्वागत है! तुम दोनों को बहुत प्यार।'
Big, big, congratulations @hardikpandya7 and Natasa ❤🤗 Natasa, we're so happy to have you join our crazy fam ❤ Welcome to the madness!! Love both of you guys 🤗 pic.twitter.com/iKFAbqyl42
हार्दिक जहां चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं तो दूसरी ओर नताशा बीते दिनों 'नच बलिए 9' के दौरान चर्चा में रही थीं। नताशा इस रियलिटी शो में एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ आई थीं। 'नच बलिए' के अलावा नताशा सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन आठ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी नताशा नजर आईं। इन नताशा ने हिंदी के अलावा तमिल और कन्नड़ भाषा में भी फिल्में की हैं। इन फिल्मों में 'सत्याग्रह', 'एक्शन जैक्सन', 'फुकरे रिटर्न्स', 'डैडी', 'फ्राइडे', 'जीरो', 'झूठा कहीं का', 'याराम' और 'द बॉडी' हैं।