{"_id":"5a5f6c9b4f1c1b83268b4e6a","slug":"team-india-creates-these-five-shameful-records-in-centurion-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट में बनाए यह 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पुजारा सारी उम्र रखेंगे इस मैच को याद ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट में बनाए यह 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पुजारा सारी उम्र रखेंगे इस मैच को याद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया को केपटाउन के बाद न सिर्फ सेंचुरियन में भी शर्मानक हार का मुंह देखना पड़ा बल्कि 25 साल से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में जो पहली टेस्ट सीरीज जीतने का जो सपना देखा था वो भी इस मैच के साथ चकना चूर हो गया। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
चेतेश्वर पुजारा इस मैच की दोनों ही पारियों में रन आने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट होने का यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम था। फ्लेमिंग जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2000 में वेलिंगटन में खेले गए टेस्ट मैच में ऐसे आउट हुए थे।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली अपनी कप्तानी में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज हारे हैं। इससे पहले वो लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीत दर्ज कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
इस मैच में तीसरी बार ऐसा मौका आया, जब टीम इंडिया के पहले 7 बल्लेबाज 100 रन से पहले ही पवेलियन में आउट होकर बैठ चुके थे। इससे पहले केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 92/7, दूसरी पारी में 82/7 और सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में (87/7) भी टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज 100 रन से कम स्कोर पर आउट हुए।
विज्ञापन
लुंगी एन्डिगी
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों को धराशायी करने वाले लुंगी एन्डिगी दक्षिण अफ्रीका के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने, जो अपने डेब्यू मैच में टीम इंडिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुने गए। एन्डिगी ने दूसरी पारी में 6 और पहली पारी में एक विकेट लिया।