फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट में बनाए यह 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पुजारा सारी उम्र रखेंगे इस मैच को याद

Thu, 18 Jan 2018 08:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
team india creates these five shameful records in centurion test
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
टीम इंडिया को केपटाउन के बाद न सिर्फ सेंचुरियन में भी शर्मानक हार का मुंह देखना पड़ा बल्कि 25 साल से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में जो पहली टेस्ट सीरीज जीतने का जो सपना देखा था वो भी इस मैच के साथ चकना चूर हो गया। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। 


सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 335 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 307 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर 28 रन की बढ़त हासिल करने वाली प्रोटियाज टीम अपनी दूसरी पारी में 258 रन पर ऑलआउट हुई और इस तरह टीम इंडिया को 287 रन का लक्ष्य मिला। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 50.2 ओवर में 151 रन पर ढेर हो गई और मैच 135 रन से गंवा बैठी।

इस मैच में टीम इंडिया के नाम कई ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहेगी। आइए डालते हैं एक नजर इन रिकॉर्ड्स पर...
 
team india creates these five shameful records in centurion test
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
चेतेश्वर पुजारा इस मैच की दोनों ही पारियों में रन आने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट होने का यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम था। फ्लेमिंग जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2000 में वेलिंगटन में खेले गए टेस्ट मैच में ऐसे आउट हुए थे।  
 
team india creates these five shameful records in centurion test
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली अपनी कप्तानी में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज हारे हैं। इससे पहले वो लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीत दर्ज कर चुके थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
team india creates these five shameful records in centurion test
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
इस मैच में तीसरी बार ऐसा मौका आया, जब टीम इंडिया के पहले 7 बल्लेबाज 100 रन से पहले ही पवेलियन में आउट होकर बैठ चुके थे। इससे पहले केपटाउन टेस्ट की पहली पारी  में 92/7, दूसरी पारी में 82/7 और सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में (87/7) भी टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज 100 रन से कम स्कोर पर आउट हुए।   
 
विज्ञापन
team india creates these five shameful records in centurion test
लुंगी एन्डिगी - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों को धराशायी करने वाले लुंगी एन्डिगी दक्षिण अफ्रीका के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने, जो अपने डेब्यू मैच में टीम इंडिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुने गए। एन्डिगी ने दूसरी पारी में 6 और पहली पारी में एक विकेट लिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed