फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: सुपर-8 से पहले बीच वॉलीबॉल का आनंद लेती दिखी भारतीय टीम, कोहली-हार्दिक आमने-सामने, देखें Video

Mon, 17 Jun 2024 04:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Jun 2024 04:41 PM IST
सार

इस दौरान दो टीमें दिखीं। एक तरफ विराट थे, तो दूसरी तरफ हार्दिक नजर आए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है। इस दौरान पॉइंट्स के लिए दोनों टीमों के बीच हंसी मजाक वाली बहस भी हुई।

विज्ञापन
T20 World Cup: Indian team enjoying beach volleyball before Super-8 round, Kohli and Hardik playing see video
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है। अब अगले राउंड में टीम इंडिया का सामना 20 जून को अफगानिस्तान से होगा। बारबाडोस में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया के पास चार दिन का वक्त है और इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने इसका जमकर फायदा उठाया। भारतीय खिलाड़ी बीच वॉलिबॉल का आनंद उठाते दिखे। भारतीय टीम को मियामी में 15 जून को कनाडा से मैच खेलना था, लेकिन बारिश से वह मैच धुल गया था।
T20 World Cup: Indian team enjoying beach volleyball before Super-8 round, Kohli and Hardik playing see video
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम - फोटो : BCCI
अमेरिकी और कैरिबियाई देशों में बीच वॉलीबॉल एक चर्चित खेल है और विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह समेत तमाम खिलाड़ियों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान दो टीमें दिखीं। एक तरफ विराट थे, तो दूसरी तरफ हार्दिक नजर आए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
T20 World Cup: Indian team enjoying beach volleyball before Super-8 round, Kohli and Hardik playing see video
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम - फोटो : BCCI
वीडियो में एक तरफ हार्दिक, युजवेंद्र चहल, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, अर्शदीप सिंह और खलील अहमद को देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ विराट के साथ शिवम दुबे और रिंकू सिंह नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: Indian team enjoying beach volleyball before Super-8 round, Kohli and Hardik playing see video
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इस दौरान पॉइंट्स के लिए दोनों टीमों के बीच हंसी मजाक वाली बहस भी हुई। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पॉइंट्स के लिए दोनों ही टीमें जूझती दिखीं।
विज्ञापन
T20 World Cup: Indian team enjoying beach volleyball before Super-8 round, Kohli and Hardik playing see video
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम - फोटो : BCCI
मैच के दौरान रिवर्स शॉट मारते हुए युजवेंद्र चहल गिर भी पड़े। ऐसे में बाकी खिलाड़ी हंस पड़े। चहल को अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed