फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan Cricket: पीसीबी अध्यक्ष बनना चाहते हैं चाहत फतेह अली खान, पाकिस्तान टीम को सुधारने के तरीके भी बताए

Mon, 17 Jun 2024 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Jun 2024 03:07 PM IST
सार

बाबर आजम के नाबाद 32 रन की मदद से पाकिस्तान ने रविवार को रविवार को आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपने निराशाजनक अभियान का अंत किया। टीम अमेरिका और भारत से हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन
Chahat Fateh Ali Khan Wants To Be PCB Chairman, Says Current PCB Chief Naqvi To resign T20 World cup
चाहत फतेह अली खान - फोटो : Twitter
गायक चाहत फतेह अली खान का गाना 'बद्दो बद्दी' इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। अब उन्होंने एक नई इच्छा जाहिर की है। चाहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष बनना चाहते हैं ताकि वह पाकिस्तान टीम को सही रास्ते पर ला सकें। मौजूदा समय में मोहसिन नकवी पीसीबी प्रमुख हैं, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं। चाहत चाहते हैं कि नकवी उनके लिए पीसीबी अध्यक्ष पद छोड़ दें क्योंकि नकवी के पास पहले से ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों हैं। चाहत का यह बयान बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम के मौजूदा टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद आया है।
Chahat Fateh Ali Khan Wants To Be PCB Chairman, Says Current PCB Chief Naqvi To resign T20 World cup
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड - फोटो : ICC
चाहत ने कहा- मैं पीसीबी और क्रिकेट टीम को सही रास्ते पर लाने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है तो मैं व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निगरानी रखूंगा। साथ ही सप्ताह में चार दिन टीम को कोचिंग भी दूंगा। मैं टीम में अनुशासन पर ध्यान दूंगा और किसी भी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करूंगा।
Chahat Fateh Ali Khan Wants To Be PCB Chairman, Says Current PCB Chief Naqvi To resign T20 World cup
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
उन्होंने कहा, 'मैं नकवी की आलोचना नहीं कर रहा हूं। मैं बस चाहता हूं कि वह मेरे प्रस्ताव पर विचार करें। चूंकि वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ आंतरिक मंत्री भी हैं, मेरा मानना है कि उन्हें पीसीबी की अध्यक्षता मुझे सौंपनी चाहिए। यह मोहसिन नकवी का अपमान नहीं है, लेकिन पीसीबी अध्यक्ष का पद उनके लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chahat Fateh Ali Khan Wants To Be PCB Chairman, Says Current PCB Chief Naqvi To resign T20 World cup
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
बाबर आजम के नाबाद 32 रन की मदद से पाकिस्तान ने रविवार को रविवार को आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपने निराशाजनक अभियान का अंत किया। पाकिस्तान ने 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष किया, लेकिन बाबर ने एक छोर संभाले रखा जिससे सुनिश्चित हो गया कि टूर्नामेंट में 2009 की चैंपियन अपने अभियान का अंत अच्छे से करे। आयरलैंड के खिलाफ रविवार को शाहीन अफरीदी और इमाद वसीम ने तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नौ विकेट पर 106 रन बनाए।
विज्ञापन
Chahat Fateh Ali Khan Wants To Be PCB Chairman, Says Current PCB Chief Naqvi To resign T20 World cup
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
मोहम्मद आमिर ने दो विकेट लिए, जबकि हारिस रऊफ ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान और आयरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान को इस विश्व कप में अपने पहले ही मैच में अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था। इस उलटफेर के बाद टीम भारत के खिलाफ 120 रन का पीछा करते हुए हार गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed