फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina passed Yo-Yo test, will eligible for selection in team

सालों टीम से बाहर रहने के बाद इस बल्लेबाज ने पास किया यो-यो टेस्ट, क्या होगी टीम में वापसी?

Thu, 21 Dec 2017 04:17 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina passed Yo-Yo test, will eligible for selection in team
सुरेश रैना - फोटो : Rediff.com

काफी लंबे समय से बाहर चल रहे टीम इंडिया बल्लेबाज सुरेश रैना ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। यो-यो टेस्ट में पास होने के बाद रैना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एनसीए में कई दिनों के हार्डवर्क के बाद आज मैंने अपना यो-यो और फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। सभी अधिकारी, ट्रेनर और कोच को इसके बहुत-बहुत धन्यवाद। एनसीए में आकर ट्रेनिंग करना मेरे लिए हमेशा प्ररेणादायी रहा है।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले हुए यो-यो टेस्ट में रैना नाकाम रहे थे। टीम से बाहर होने के बाद रैना लगातार अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में यो-यो टेस्ट पास करने के बाद निश्चित तौर पर रैना के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


पढ़ें-- सुरेश रैना ने पकड़ी ली है जिद, कहा- चयनकर्ताओं को खिलाना तो पड़ेगा ही
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट को पास करना अनिवार्य कर दिया है। यो-यो टेस्ट में किसी भी खिलाड़ी को पास करने के लिए कम से कम 19 में से 16.1 के पैमाने को पूरा करना आवश्यक होता है। टेस्ट और वन-डे टीम से रैना लगभग 2 साल से बाहर चल रहे हैं। वही, इसी साल फरवरी में रैना ने टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था।


बता दें कि रैना ने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वन-डे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। हालांकि अब यह देखना होगा कि यो-यो टेस्ट पास करने के बाद रैना को टीम इंडिया में जहग मिल पाती है या नहीं। 
 

 

Cleared my Yo-Yo & fitness test today, after days of hard work at #NCA! ‪Received tremendous support from all the trainers, coaches & officials.‬ ‪Thank you all! 👍‬ ‪It’s always so encouraging to train here at #NCA, motivates me to push my limits and bring the best out of me. 💪

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed