फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी की हालत ने गावस्कर को याद दिलाई सबसे 'बदनाम पारी', 174 गेंदों पर बनाए थे सिर्फ 36 रन

Tue, 17 Jul 2018 01:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar recalls his worst inning against england after dhoni score in 2nd ODI
ms dhoni

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज तीन मैचों की वन-डे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। पिछले मैच में फैंस ने टीम इंडिया की हार के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि फैंस की तीखी प्रतिक्रिया का जवाब कप्तान विराट कोहली ने दे दिया।

sunil gavaskar recalls his worst inning against england after dhoni score in 2nd ODI
Sunil Gavaskar

वहीं मैच से ठीक पहले लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने धोनी का बचाव किया है। गावस्कर ने अपनी एक पारी को धोनी की दूसरे मैच में खेल गई 37 रन की पारी से जोड़ा है। गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ धोनी की 37 रनों की पारी ने उन्हें अपनी 36* की बदनाम पारी याद दिला दी। 

sunil gavaskar recalls his worst inning against england after dhoni score in 2nd ODI
सुनील गावस्कर

गावस्कर ने कहा 'धोनी की चिंता मैं अच्छे से समझ सकता हूं। जब एक क्रिकेटर कठिन परिस्थितियों में खेलता है तो कई बार आपके दिमाग में नकारात्मक चीजें आने लगती हैं। ऐस स्थिति में अच्छा शॉट भी फील्डर के हाथ में जाता है और यह प्रेशर को और ज्यादा बढ़ा देता है। धोनी के संघर्ष ने मुझे मेरी 'बदनाम' पारी की याद दिला दी जो मैंने भी वहीं पर खेली थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil gavaskar recalls his worst inning against england after dhoni score in 2nd ODI
सुनील गावस्कर - फोटो : getty

बता दें कि साल 1975 के विश्व कप में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सुनील गावसकर ने 174 गेंदों पर सिर्फ 36 रन बनाए थे। वह ओपनिंग करने आए और 20.68 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए नॉट आउट रहे थे। यह मैच टीम इंडिया को 202 रनों से गंवाना पड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड के डेनिस एमिस ने 147 गेंदों पर 137 रन जड़े थे।

विज्ञापन
sunil gavaskar recalls his worst inning against england after dhoni score in 2nd ODI
एमएस धोनी

इस मैच में धोनी ने 59 गेंदों पर 62.71 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए। इस पारी में धोनी ने सिर्फ दो चौके ही लगाए थे। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खुद यह बात कबूली कि शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने की वजह से ही हार हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed