फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहाणे को टी20 टीम में नहीं चुने जाने पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- इसे करना चाहिए बाहर

Thu, 05 Oct 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 05 Oct 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar is unhappy over non selection of ajinkya rahane in t20
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अजिंक्य रहाणे को नहीं चुने जाने पर नाराजगी जताई है। 

sunil gavaskar is unhappy over non selection of ajinkya rahane in t20
सुनील गावस्कर

गावस्कर इस बात पर काफी कंफ्यूज है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज में लगातार 4 अर्धशतक जड़ने वाले रहाणे को किस वजह से बाहर किया गया और केएल राहुल को एक भी मैच नहीं खेलने के बावजूद क्यों चुना गया।

sunil gavaskar is unhappy over non selection of ajinkya rahane in t20
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN

गावस्कर ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा, 'जिस खिलाड़ी ने लगातार चार अर्धशतक ठोंके, उसे टीम से बाहर करना समझ से परे है। रहाणे को टीम में क्यों नहीं चुना गया। केएल राहुल बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन वन-डे सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil gavaskar is unhappy over non selection of ajinkya rahane in t20
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN

लिटिल मास्टर ने आगे कहा, 'पूरी सीरीज से बाहर रहने वाला खिलाड़ी टी20 टीम में बरकरार है जबकि लगातार 4 अर्धशतक जमाने वाला बल्लेबाज टीम से बाहर है। मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं। मेरे मुताबिक रहाणे को टीम में चुना जाना चाहिए था। चयनकर्ता कमेटी को रहाणे को बाहर करने का कारण बताना होगा। जिस खिलाड़ी की टीम में जगह भी पक्की नहीं है, इसके बावजूद मौका मिलने पर वो हर बार खुद को साबित करता है।' आपको बता दें कि रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में लगातार 4 मैचों में अर्धशतक लगाए थे। 

विज्ञापन
sunil gavaskar is unhappy over non selection of ajinkya rahane in t20
आशीष नेहरा

इसके अलावा गावस्कर ने आशीष नेहरा की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'जब भी कोई खिलाड़ी 30-32 साल की उम्र को पार कर लेता है तो इसके बाद टीम में उसकी जगह पक्की नहीं रह जाती। मैं बेहद खुश हूं कि 38 साल के नेहरा अभी भी भारतीय टीम में खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि नेहरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाएंगे।' आपको बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed