कार, बाइक या किसी भी वाहन के चोरी होने पर बड़ी ही निराशा होती है। हालांकि ऐसी स्थिति में आपको डिप्रेस होने से बेहतर है कि एक जरूरी प्रक्रिया को फॉलो किया जाए। यहां हम आपको 5 स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं जो ऐसी स्थिति में बड़े काम के साबित होंगे।
सबसे पहले तो यह सुनिश्चित करें कि क्या सच में कार चोरी हुई है या किसी ने शरारत की है। यह भी हो सकता है आपने कार कहीं और पार्क की हो। इसलिए पहले अपने स्तर पर पूरी तरह सुनिश्चित हो जाएं। वाहन चोरी होने का पता लगते ही सबसे पहले अपनी कार की आरसी, इंश्योरेंस कॉपी और अन्य दस्तावेज इक्ट्ठा कर लें। आगे की प्रक्रिया में इसकी बड़ी जरूरत होगी।
पुलिस को कार चोरी होने की सूचना दें। इससे ना सिर्फ आपका वाहन मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी, बल्कि आपको पास चोरी का आधिकारिक सबूत भी होगा। हो सकता है आपके वाहन का इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में हो तो ऐसे में पुलिस FIR बड़े काम की साबित होगी।
अपनी इंश्योरेंस कंपनी को भी वाहन चोरी होने की जानकारी दें। क्लेम करने में देरी ना करें, इससे आपका ही नुकसान होगा।
अपने आस-पास के गैराज या चोर बाजार जैसी जगहों पर जाकर देखें। अधिकतर मामलों में चोर जल्द से जल्द वाहन को बेचना चाहता है। हो सकता है आपको यहां अपना वाहन मिल जाए।