Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   New Zealand Call Up Kristian Clarke as Blair Tickner's Cover; Lockie Ferguson Ruled Out of Last Two ODIs

चोटों से परेशान न्यूजीलैंड: कौन हुआ सीरीज से बाहर? चोटिल ब्लेयर टिकनर की जगह इस गेंदबाज को टीम में किया शामिल

Mon, 09 Nov 2026 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Nov 2026 11:46 AM IST
सार

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड ने ब्लेयर टिकनर के कवर के तौर पर क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया है। लोकी फर्ग्यूसन पिंडली की चोट के कारण चौथे और पांचवें वनडे से बाहर हो गए हैं। मैट हेनरी की चौथे मैच तक वापसी का लक्ष्य है। चोटों के कारण न्यूजीलैंड की टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं।

विज्ञापन
New Zealand Call Up Kristian Clarke as Blair Tickner's Cover; Lockie Ferguson Ruled Out of Last Two ODIs
ब्लेयर टिकनर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे मुकाबले से पहले एक और बदलाव किया है। तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को ब्लेयर टिकनर के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इसके अलावा तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन चोट के कारण चौथे और पांचवें वनडे से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

टिकनर को सात दिन तक करना होगा इंतजार
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि टिकनर को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान गेंद लगी थी। हालांकि, जांच में उन्हें कन्कशन (सिर में चोट के कारण होने वाली परेशानी) नहीं पाया गया। इसके बावजूद उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मैट फिशर को शामिल किया गया था।

आईसीसी के अनिवार्य नियम के मुताबिक, कन्कशन के कारण मैच में रिप्लेस किए गए खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले मैच की तारीख से सात दिन का विश्राम करना होगा। ऐसे में टिकनर इस अवधि के पूरा होने से पहले नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह क्लार्क को टीम में कवर के तौर पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

New Zealand Call Up Kristian Clarke as Blair Tickner's Cover; Lockie Ferguson Ruled Out of Last Two ODIs
ब्लेयर टिकनर - फोटो : ANI
फर्ग्यूसन चौथे और पांचवें वनडे से बाहर
न्यूजीलैंड को लोकी फर्ग्यूसन के रूप में भी झटका लगा है। वह टी20 सीरीज के दौरान दाएं पैर की पिंडली में हल्के खिंचाव का शिकार हुए थे। वह इससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की है कि फर्ग्यूसन चौथे और पांचवें वनडे में नहीं खेलेंगे।

मैट हेनरी की चौथे वनडे में वापसी का लक्ष्य
तेज गेंदबाज मैट हेनरी को भी अपनी वापसी के लिए इंतजार करना होगा। ऑकलैंड में डेवोन कॉनवे से टकराने के बाद उन्हें शुरुआती जांच में कन्कशन नहीं पाया गया था। हालांकि, वेलिंगटन में दोबारा जांच के बाद उन्हें चौथे वनडे तक वापसी का लक्ष्य रखने की सलाह दी गई है। हेनरी और काइल जेमीसन को तीसरे वनडे के बाद टेस्ट टीम के शिविर से जुड़ना था, लेकिन अब दोनों चौथे वनडे के लिए भी न्यूजीलैंड की टीम के साथ रहेंगे। चौथे और पांचवें वनडे के दौरान टीम में दो और खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

New Zealand Call Up Kristian Clarke as Blair Tickner's Cover; Lockie Ferguson Ruled Out of Last Two ODIs
फर्ग्यूसन और न्यूजीलैंड टीम - फोटो : ANI
टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए जाएंगे पांच खिलाड़ी
टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ बुधवार को वेलिंगटन रवाना होंगे। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करेंगे। न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का एलान आने वाले दिनों में किया जाएगा। 

तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और विल यंग।

भारत के खिलाफ चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर) और विल यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed