{"_id":"65f159083309a494ed044c80","slug":"stuart-broad-reacts-to-reports-of-virat-kohli-t20-world-cup-snub-says-this-ipl-2024-t20-wc-2024-2024-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2024: 'यह सच नहीं हो सकता...', टी20 विश्व कप को लेकर कोहली से जुड़ी एक रिपोर्ट पर ब्रॉड की प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2024: 'यह सच नहीं हो सकता...', टी20 विश्व कप को लेकर कोहली से जुड़ी एक रिपोर्ट पर ब्रॉड की प्रतिक्रिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:13 PM IST
सार
कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और बेटे अकाय के जन्म की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे। उम्मीद की जा रही है कि कोहली इस महीने के अंत में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक्शन में लौट आएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि विराट कोहली को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता टी20 में उनके खेलने के तरीके को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इन खबरों के बीच इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
जनवरी के बाद एक्शन से दूर हैं विराट कोहली
कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और बेटे अकाय के जन्म की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे। उम्मीद की जा रही है कि कोहली इस महीने के अंत में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक्शन में लौट आएंगे। हालांकि, वह अभी तक आरसीबी के कैंप से नहीं जुड़े हैं। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि कोहली वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया की योजनाओं में नहीं हो सकते हैं।
3 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रॉड ने पोस्ट कर क्या कहा?
ब्रॉड ने सोशल मीडिया पोस्ट पर उम्मीद जताई कि रिपोर्ट सही नहीं है और उन्होंने दावा किया कि कोहली विश्व कप के दौरान अमेरिका में सबसे बड़े आकर्षण होंगे। उन्होंने लिखा- यह सच नहीं हो सकता। फैंस के दृष्टिकोण से, क्रिकेट खेल को दुनिया में फैलाने के दृष्टिकोण से, आईसीसी अमेरिका में टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। न्यूयॉर्क में भारत बनाम पाकिस्तान मैच, विराट दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़े टक्कर हैं और आकर्षण का केंद्र हैं। मुझे यकीन है कि उन्हें चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
आईपीएल से तय होगा खिलाड़ियों का भविष्य
टी20 विश्व कप को लेकर कुछ खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चुना जाना तय है। वहीं कई खिलाड़ियों की किस्मत उनके आईपीएल में प्रदर्शन पर टिकी होगी। ऐसे में सभी खिलाड़ी इस साल आईपीएल में एड़ी चोटी का जोर लगाते दिखेंगे। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को विराट को टीम में युवाओं के लिए रास्ता बनाने के लिए मनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली, अजीत अगरकर, रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
अगरकर ने विराट से की थी बातचीत
'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट को अगरकर ने टी20 खेलने को लेकर अपने दृष्टिकोण में बदलाव की आवश्यकता के बारे में सूचित किया था। इस बातचीत के बाद कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अधिक आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन एक मैच में 29 रन का सर्वोच्च स्कोर ही बना सके। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं की राय है कि वेस्टइंडीज में धीमी विकेट पर विराट के खेलने का अंदाज सटीन नहीं बैठेगा। इसलिए, चयन समिति शोपीस इवेंट के लिए अपने विकल्पों का आकलन कर रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।