फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Europa Clipper Mission: नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज, जानिए क्या है वजह

Wed, 13 Mar 2024 12:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
NASA's Europa Clipper mission to Jupiter's moon Europa will carry special message in Hindi
नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज - फोटो : NASA

Europa Clipper Mission: अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा इस साल अक्तूबर में यूरोपा क्लिपर मिशन लाॅन्च करने जा रही है। इस मिशन को बृहस्पति ग्रह के पानी वाले चंद्रमा यूरोपा पर भेजा जाएगा। नासा अंतरिक्ष यान के साथ एक अनोखा संदेश भेज रहा है जिसे हिंदी समेत 103 भाषाओं में रिकॉर्ड किया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि बृहस्पति ग्रह के पानी वाले चंद्रमा यूरोपा पर बर्फीली परत के नीचे एक महासागर मौजूद है, जिसका उनके पास एक मजबूत सबूत है। 



यूरोपा पर धरती के सभी महासागरों की तुलना में पानी की मात्रा दोगुनी से भी ज्यादा है। यूरोपा क्लिपर मिशन पानी के स्रोत और वहां पर मौजूद पानी की वजह से जीवन की संभावनाओं के बारे में पता लगाएगा। दुनिया भर के वैज्ञानिक धरती के अलावा दूसरे ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को दशकों से तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस मशिन के बारे में...

 

NASA's Europa Clipper mission to Jupiter's moon Europa will carry special message in Hindi
नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज - फोटो : iStock

यूरोपा पर क्लिपर मिशन के साथ भेजे जाने वाले संदेश को धातु टैंटलम से बनी 7 गुणा 11 इंच की प्लेट पर उकेरा गया है। प्लेट में दोनों तरफ ग्राफिक हैं। यूरोपा पर भेज जा रहे हैं संदेश में धरती पर बोली जानी वाली हिंदी समेत 100 से ज्यादा भाषाओं में 'पानी' शब्द की रिकॉर्डिंग है। यह यूरोपा के साथ ग्रह के संबंध को दर्शाते हैं। 
 

NASA's Europa Clipper mission to Jupiter's moon Europa will carry special message in Hindi
नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज - फोटो : Pixabay

नासा ने बताया कि भाषाविदों ने पूरी दुनिया से 103 भाषाओं में बोले जाने वाले शब्द पानी की रिकॉर्डिंग को इकट्ठा किया है। इसके बाद ऑडियो फाइलों को वेव फार्मेट में बदला गया है। यह तरंगे अमेरिकी सांकेतिक भाषा में पानी के प्रतीक चिन्ह से निकलती हैं। प्लेट पर तरंगों में से एक पर पानी शब्द को लिखा गया है। इसका उच्चारण हिंदी में जल शब्द के रूप में किया जाता है। 

Viral News: 32 लोगों की दी गई बलि, इतना सोना..., हजारों साल पुरानी मजार में मिलीं चौंकाने वाले चीजें

विज्ञापन
विज्ञापन
NASA's Europa Clipper mission to Jupiter's moon Europa will carry special message in Hindi
नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज - फोटो : Pixabay

दरअसल, इस मैसेज का आइडिया वॉयजर मिशन पर भेजे गए गोल्डेन रिकॉर्ड से लिया गया है, जो आज भी सौर मंडल के बाहर इंटरस्टेलर स्पेस में यात्रा कर रहा है।

Alien News: 3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! वैज्ञानिकों ने शोध में किया चौंकाने वाला खुलासा
 

विज्ञापन
NASA's Europa Clipper mission to Jupiter's moon Europa will carry special message in Hindi
नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज - फोटो : iStock

अंतरिक्ष यान के साथ जाएंगी ये चीजें

यूरोपा क्लिपर मिशन के साथ अमेरिकी कवि एडा लिमोन की हस्तलिखित "इन प्रेज ऑफ मिस्ट्री: ए पोएम फॉर यूरोपा" की उकेरी गई प्रति भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही सिलिकॉन माइक्रोचिप स्टेंसिल भेजा जाएगा, जिस पर पूरी दुनिया के लोगों द्वारा प्रस्तुत किया गया 2.6 मिलियन से अधिक नाम हैं। वैज्ञानिका ने कहा कि यूरोपा क्लिपर का मुख्य लक्ष्य यह पता लगाना है कि क्या बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा यूरोपा के नीचे स्थान हैं, जीवन की संभावना है? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed