{"_id":"6aca7031d0348f1bc109177c","slug":"shubman-gill-to-miss-punjab-s-ranji-trophy-opener-against-assam-may-play-second-match-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: असम के खिलाफ पहला मैच क्यों नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? दूसरे मुकाबले में उतरने की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: असम के खिलाफ पहला मैच क्यों नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? दूसरे मुकाबले में उतरने की उम्मीद
Sat, 10 Oct 2026 10:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:34 PM IST
सार
भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल असम के खिलाफ पंजाब का रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। हालांकि, 18 अक्तूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले में उनके खेलने की संभावना है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी का शुरुआती मुकाबला नहीं खेलेंगे। पंजाब को न्यू चंडीगढ़ में असम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। हालांकि, गिल के 18 अक्तूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले में खेलने की संभावना है। असम के खिलाफ मुकाबले में पंजाब की कप्तानी भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन करेंगे। गिल के शुरुआती मैच से बाहर रहने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
शुभमन गिल
- फोटो : IANS
चयन समिति ने घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा
राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी का कम से कम एक मुकाबला खेलने के लिए कहा है। इसी के तहत रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की ओर से खेल रहे हैं। गिल भारतीय ए टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से पहले अभ्यास का मौका दे सकता है।

न्यूजीलैंड दौरे से पहले मिलेगा अभ्यास का मौका
गिल के न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में खेलने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा लेना है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला उनके लिए मैच अभ्यास के लिहाज से अहम हो सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गिल पंजाब के दूसरे मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। उनकी उपलब्धता को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।