फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill to Miss Punjab’s Ranji Trophy Opener Against Assam, May Play Second Match

रणजी ट्रॉफी: असम के खिलाफ पहला मैच क्यों नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? दूसरे मुकाबले में उतरने की उम्मीद

Sat, 10 Oct 2026 10:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 10 Oct 2026 10:34 PM IST
सार

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल असम के खिलाफ पंजाब का रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। हालांकि, 18 अक्तूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले में उनके खेलने की संभावना है।

विज्ञापन
Shubman Gill to Miss Punjab’s Ranji Trophy Opener Against Assam, May Play Second Match
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी का शुरुआती मुकाबला नहीं खेलेंगे। पंजाब को न्यू चंडीगढ़ में असम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। हालांकि, गिल के 18 अक्तूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले में खेलने की संभावना है। असम के खिलाफ मुकाबले में पंजाब की कप्तानी भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन करेंगे। गिल के शुरुआती मैच से बाहर रहने की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Trending Videos

Shubman Gill to Miss Punjab’s Ranji Trophy Opener Against Assam, May Play Second Match
शुभमन गिल - फोटो : IANS
चयन समिति ने घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा
राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी का कम से कम एक मुकाबला खेलने के लिए कहा है। इसी के तहत रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की ओर से खेल रहे हैं। गिल भारतीय ए टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से पहले अभ्यास का मौका दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shubman Gill to Miss Punjab’s Ranji Trophy Opener Against Assam, May Play Second Match
शुभमन गिल - फोटो : IANS
न्यूजीलैंड दौरे से पहले मिलेगा अभ्यास का मौका
गिल के न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में खेलने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा लेना है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला उनके लिए मैच अभ्यास के लिहाज से अहम हो सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गिल पंजाब के दूसरे मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। उनकी उपलब्धता को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed