इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्वकप में चार गेंदों में चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को दूसरी बार टी-20 चैंपियन बनाने वाले कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगली बार आईपीएल में और मोटी कीमत पर नीलाम होंगे। अगली बार नए सिरे से आईपीएल में टीमों के साथ-साथ खिलाड़ियों की नीलामी होगी ऐसे में निश्चित तौर पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की होड़ सभी टीमों के बीच मचेगी। फरवरी में आईपीएल के दसवें सीजन की नीलामी में भी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की लेकिन अंत में बाजी राइजिंग पुणे सुपर जायंट के हाथ लगी। स्टोक्स को अपने खेमे में शामिल करने के लिए पुणे को 14.5 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे।
कार्लोस ब्रेथवेट ने की भविष्यवाणी, IPL में सबसे महंगा बिकेगा ये खिलाड़ी
2 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL official web
लेकिन स्टोक्स ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर पुणे को प्लेऑफ में पहुंचाकर अपनी कीमत पर ठप्पा लगा दिया है। मौजूदा सीजन में स्टोक्स ने पुणे के लिए 12 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। बांए हाथ के इस बल्लेबाज ने 12 मैच की 11 पारियों में 31.36 की औसत से 316 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 142.98 का रहा। वहीं गेंदबाजी में स्टोक्स ने कहर बरपाया और 7.18 की औसत से 12 विकेट हासिल किए। पुणे के टीम मैनेजमेंट को यह बात पहले से मालूम थी कि स्टोक्स प्लेऑफ मुकाबलों से पहले ही स्वदेश लौट जाएंगे। बावजूद इसके इतनी बड़ी राशि खर्च की। इसका फायदा भी पुणे मिला और पुणे पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई।
कार्लोस ब्रेथवेट ने की भविष्यवाणी, IPL में सबसे महंगा बिकेगा ये खिलाड़ी
3 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL official web
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य रहे ब्रेथवेट ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा, वह हमेशा से एक बेहतरीन गेंदबाज है। मुझे नहीं लगता कि एक मैच( टी-20 विश्वकप का फाइनल) से उसके करियर का आकलन किया जाए। वह अभी भी मैदान पर वही काम कर रहा है जो वह पिछले कुछ सालों से इंग्लैंड के लिए करता आ रहा है।
कार्लोस ब्रेथवेट ने की भविष्यवाणी, IPL में सबसे महंगा बिकेगा ये खिलाड़ी
स्टोक्स को गोल्ड स्टार स्टैंडर्ड का खिलाड़ी बताते हुए ब्रेथवेट ने कहा, मैं ये नहीं कहता कि वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज या सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है। हमें उसकी स्किल्स और उसके खेल की प्रशंसा करनी चाहिए। वह एक कंसिस्टेंट खिलाड़ी है। स्टोक्स फरवरी में 14.5 करोड़ रुपये में नीलाम होकर पहले ही सबसे बेहतरीन विदेशी खिलाड़ी बन चुका है आगामी सीजन में उसपर इससे भी बड़ी बोली लगेगी। उसने भारत में टेस्ट सीरीज और उसके बाद आईपीएल में प्रदर्शन से अपनी मानसिक दृढ़ता का सबूत दे दिया है।
कार्लोस ब्रेथवेट ने की भविष्यवाणी, IPL में सबसे महंगा बिकेगा ये खिलाड़ी
5 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : Cricbuzz
यदि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उसे आईपीएल में खेलने की अनुमति दी तो उसे निश्चित तौर पर अगले साल फायदा होगा। एक साल का समय क्रिकेट में बहुत लंबा होता है पता नहीं आने वाले 12 महीनों में क्या चमत्कार हो जाए या आईपीएल के नियम बदल जाएं। यदि स्टोक्स अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखें तो अगली बार भी उन्हें आईपीएल में सोने से तौल दिया जाएगा।