फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, इस सुपरस्टार खिलाड़ी का खेलना मुश्किल

Sun, 13 Jan 2019 09:37 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
steve smith may ruled out from ipl 2019 due to injury
स्टीव स्मिथ

बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का कोहनी में चोट लगने के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना भी संदिग्ध है। स्मिथ ने पीएसएल के छठी फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स से यूएई में खेले जाने वाले मैचों के लिए करार किया है, लेकिन चोट के बाद उन्हे छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गयी है।

steve smith may ruled out from ipl 2019 due to injury
rajasthan royals shane

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियन्स की ओर से खेलते हुए वह अपनी कोहनी को चोटिल कर बैठे। स्मिथ को कोहनी की सर्जरी की सलाह दी गई है। हालांकि स्मिथ की इस चोट से आईपीएल में एक बार की विजेता राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

steve smith may ruled out from ipl 2019 due to injury
स्टीव स्मिथ

स्मिथ की चोट अगर अधिक गंभीर हुई तो वह आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं। स्मिथ का बैन इसी साल मार्च में खत्म हो जाएगा। वहीं मार्च में 29 तारीख से आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होनी है। ऐसे में स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स में वापसी तय मानी जा रही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
steve smith may ruled out from ipl 2019 due to injury
स्टीव स्मिथ और शेन वाटसन

बता दें कि स्मिथ आईपीएल के पिछले सीजन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल मार्च में स्मिथ को बॉल टेंपरिंग का दोषी पाया गया था। स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी एक साल के लिए बैन किया है।

विज्ञापन
steve smith may ruled out from ipl 2019 due to injury
बेनक्रॉफ्ट - फोटो : file

स्मिथ और वॉर्नर के अलावा युवा खिलाड़ी कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का लगा था जो इस महीने खत्म हो गया है। बैनक्राफ्ट इस समय ऑस्ट्रेलिया के बहुचर्चित बिग बैश लीग में खेल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed