फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: कोहली ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा, बताया कहां कमी रह गई

Sat, 12 Jan 2019 06:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Jan 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Australia vs India: Not very pleased with our batting performance, says Virat Kohli

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सिडनी वन-डे में हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को बताया। कोहली ने कहा है कि उनके गेंदबाजों ने अच्छा काम किया लेकिन बल्लेबाजी में कहीं न कहीं कमी रह गई।

Australia vs India: Not very pleased with our batting performance, says Virat Kohli

कोहली ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, 'हम जिस तरह से खेले उससे हम खुश नहीं हैं। हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। इस विकेट पर 300 से ज्यादा का स्कोर बनना था लेकिन हमने उन्हें यहां तक नहीं पहुंचने दिया। हमें लगा था कि 288 हासिल करने वाला लक्ष्य है। शुरुआत में तीन विकेट खोना किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं होता।'

Australia vs India: Not very pleased with our batting performance, says Virat Kohli

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 34 रन से जीत मिली। कोहली ने शतक लगाने वाले रोहित शर्मा की तारीफ की। साथ ही उनके साथ शतकीय साझेदारी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के योगदान को भी सराहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs India: Not very pleased with our batting performance, says Virat Kohli

कोहली ने कहा, 'रोहित ने बेहतरीन पारी खेली और धोनी ने उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने मैच को गहराई में पहुंचा दिया था, लेकिन धोनी उसी जगह आउट हो गए। इससे रोहित पर दवाब आ गया। एक और अच्छी साझेदारी होती तो मैच हमारे नाम होता, लेकिन शुरुआत में तीन विकेट गिरना सबसे बड़ी समस्या रही और ऑस्ट्रेलिया ने हमें वहां से वापसी नहीं करने दी।'

विज्ञापन
Australia vs India: Not very pleased with our batting performance, says Virat Kohli

रोहित ने 133 रन की पारी खेली तो वहीं धोनी ने 51 रन बनाए। एक साल लंबे अंतराल में उनके बल्ले से निकली पहली अर्धशतकीय पारी है। इससे पहले पिछले साल वन-डे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 42 रन था। सीरीज का दूसरा मैच 15 जनवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed