भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने रांची में तीसरे टेस्ट के दौरान उन्होंने शानदार शतक लगाकर 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट मैचों के लिहाज से दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने अबतक कुल 53 टेस्ट मैच में 97वां पारी खेले हैं जिनमें 18 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। लगभग 62 की औसत से 5020 रन बनाए हैं। रांची में अपनी शतकीय पारी के दौरान स्मिथ सबसे तेज 5 हजार से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं।
रांची टेस्ट में स्मिथ के 5 हजार रन पूरे, बने तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज
2 of 7
डॉन ब्रैडमैन
- फोटो : espn
द डॉन नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज को विश्व का सबसे महानतम बल्लेबाज माना जाता है। ब्रैडमेन ने अपने टेस्ट कैरियर में कुल 36 टेस्ट मैचों में 56 पारी खेले है। उन्होंने 99.94 बल्लेबाजी की औसत से कुल 6996 रन बनाए थे जिसमें 29 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है। ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट कार्यकाल में एक पारी में सबसे ज्यादा 334 रनों की तेज पारी खेली थी जो इनका सर्वाधिक स्कोर है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि डॉन ब्रैडमेन ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 30 नवम्बर 1928 को इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेलकर की थी और इंग्लैंड के ही खिलाफ इन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 18 अगस्त 1948 को खेला था।
रांची टेस्ट में स्मिथ के 5 हजार रन पूरे, बने तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज
मास्टर नाम से विख्यात इंग्लैंड के जैक हॉब्स को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान क्रिकेटर में से एक माना जाता है। इन्होंने अपने टेस्ट कार्यकाल में कुल 55 मैचों में 91वां पारी में पांच हजार टेस्ट रन पूरे किए थे। हॉब्स ने करियर में 61 टेस्ट खेले जिसमें 56.94 औसत के साथ कुल 5410 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 28 अर्धशतक जड़े। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हॉब्स के नाम 61,760 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
रांची टेस्ट में स्मिथ के 5 हजार रन पूरे, बने तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज
4 of 7
गारफील्ड सोबर्स
- फोटो : espn
गोरी सोबर्स को वेस्टइंडीज का सबसे बेहतरीन हरफनमौला क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। महज 16 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत करने वाले सोबर्स ने अगले ही वर्ष वेस्टइंडीज के लिए पहला टेस्ट खेला। सोबर्स ने अपने टेस्ट करियर में 5 हजार रन 56वें टेस्ट की 95 वीं पारी के दौरान पूरे किए थे। करियर में 93 टेस्ट मैचों में 57.78 की औसत से सोबर्स ने 8032 रन बनाए।
रांची टेस्ट में स्मिथ के 5 हजार रन पूरे, बने तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज
5 of 7
सुनील गावस्कर
- फोटो : espn
भारत के महानतम बल्लेबाज में से एक गावस्कर ने टेस्ट करियर में पांच हजार रन 52वें टेस्ट की 95वीं पारी में पूरे किए थे। टेस्ट मैचों के लिहाज से 52 टेस्ट मैच में पांच हजार रन पूरे कर वह दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने थे। उनका रिकॉर्ड अब भी कायम है। करियर में 125 टेस्ट में गावस्कर ने 51.12 बल्लेबाजी की औसत से टेस्ट क्रिकेट में कुल 10,122 रन बनाए। जिसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।