{"_id":"59fbfe2d4f1c1bc9678b9298","slug":"steve-smith-admits-menatally-exhausted-after-test-series-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ का खुलासा, टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ये चीज हो गई थी हावी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ का खुलासा, टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ये चीज हो गई थी हावी
Fri, 03 Nov 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ इस समय इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने इस वर्ष मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद खुलासा किया था कि वो मानसिक रूप से बहुत थक गए थे।
2 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter
पुणे में पहला मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को बेंगलुरु में संपन्न दूसरे मैच में शिकस्त झेलना पड़ी थी। टीम इंडिया ने फिर रांची टेस्ट ड्रॉ कराया जबकि धर्मशाला में हुए चौथे टेस्ट में 'विराट ब्रिगेड' ने जीत दर्ज की। इस तरह टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
3 of 6
विराट कोहली एंड स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter
स्मिथ ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरे ख्याल से मैं उस समय अच्छे फॉर्म में था और गेंद को अच्छे से देख पा रहा था। मैं उस सीरीज में ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी कर सकता था और आखिरी टेस्ट हम जीत भी सकते थे। मैंने मैच से पहले कम गेंदे खेली क्योंकि पिच पर ज्यादा समय बिताकर रन बनाना चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्टीव स्मिथ
उन्होंने आगे कहा, 'मैं मानसिक रूप से थक गया था। आखिरी टेस्ट में मेरी कोशिश गेंद को देखकर सही शॉट खेलने की थी। मैं इससे ज्यादा कुछ सोच नहीं रहा था। मेरे ख्याल से एक समय वो था जब मैं 10 रन के व्यक्तिगत स्कोर तक भी नहीं पहुंचा था और उमेश यादव की गेंद पर कवर्स के उपर से चौका जमा दिया था। मैं आमतौर पर कभी टेस्ट मैच में ऐसा नहीं करता हूं। यह दिमागी थकान का नतीजा था।'
विज्ञापन
5 of 6
स्टीव स्मिथ
धर्मशाला में संपन्न सीरीज के अंतिम टेस्ट में स्मिथ ने डेविड वॉर्नर के साथ 111 रन की साझेदारी की थी। हालांकि, कुलदीप यादव के स्पेल ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला और टीम इंडिया ने फिर टेस्ट जीता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।