{"_id":"59faf49d4f1c1b76678b8bda","slug":"kohlis-walkie-talkie-usage-during-first-t20i-within-icc-parameters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली ने की वॉकी-टॉकी पर बात, ICC के नियम उल्लंघन का लगा आरोप, यह है असलियत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली ने की वॉकी-टॉकी पर बात, ICC के नियम उल्लंघन का लगा आरोप, यह है असलियत
Fri, 03 Nov 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान टीवी कैमरे में दिखा कि कप्तान विराट कोहली डगआउट में बैठकर वॉकी-टॉकी पर बातचीत कर रहे हैं। अचानक सोशल मीडिया पर यह फैलने लगा कि टीम इंडिया के कप्तान ने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया। कुछ लोगों ने सवाल किया कि भारतीय कप्तान को ऐसा करने की इजाजत है।
2 of 5
विराट कोहली
इस खबर को सोशल मीडिया के आधार पर कई मीडिया चैनल्स ने भी दिखाया। मगर इसकी असलियत कुछ और ही है। दरअसल, आईसीसी के नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के सदस्यों को ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है जबकि उन्हें वॉकी-टॉकी का उपयोग करने की अनुमति है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
असलियत यह है कि वॉकी-टॉकी पर बातचीत करना नियमों के अंतर्गत है। अंपायर, मैच रेफरी और खिलाड़ी अधिकांश इसका उपयोग करते दिखते हैं। टी20 क्रिकेट में डगआउट से ड्रेसिंग रूम में संपर्क करने के लिए आमतौर पर वॉकी-टॉकी का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
आईसीसी के 4.3.1 पॉइंट के मुताबिक, 'शक को समाप्त करने के लिए वॉकी-टॉकी का उपयोग किया जा सकता है ताकि डगआउट में बैठकर ड्रेसिंग रूम में संपर्क किया जा सके। इस दौरान मैच की रणनीति और मेडिकल संबंधी मामलों पर बातचीत की जा सकती है। इससे तीसरी पार्टी का हस्तक्षेप नहीं होता है।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और शिखर धवन
- फोटो : icc
हालांकि, इस मामले पर अभी बीसीसीआई या आईसीसी की तरफ से कोई टिपण्णी नहीं आई है। बता दें कि कोहली को मैच के दौरान वॉकी-टॉकी पर बात करते हुए देखा गया था। कोटला स्टेडियम में टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम दूसरे फ्लोर पर था, जिसकी वजह से कोहली ने इस उपकरण का इस्तेमाल किया। भारतीय टीम ने पहला टी20 53 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।