फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश ने वो कर दिखाया, जो टीम इंडिया और पाकिस्तान अब तक नहीं कर सके

Sun, 11 Mar 2018 01:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
sri lanka vs bangladesh nidahas trophy third match records tumble
मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश ने शनिवार को निदाहास ट्रॉफी के तीसरे मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। महमुदुल्लाह के नेतृत्व वाली बांग्लादेश ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के चौथे सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने दो गेंदें शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

sri lanka vs bangladesh nidahas trophy third match records tumble
मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश ने इस जीत के साथ ही एकसाथ कई रिकॉर्ड्स बनाए। यह बांग्लादेश की टी-20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। बांग्लादेश विश्व की चौथी जबकि एशिया की पहली टीम है, जिसने टी20 इंटरनेशनल इतिहास के चौथे सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। ऐसा कमाल अब तक टीम इंडिया और पाकिस्तान जैसी सशतक टीमें नहीं कर सकी हैं।

sri lanka vs bangladesh nidahas trophy third match records tumble
ऑस्ट्रेलिया

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े लक्ष्य के सफल पीछा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने इसी साल ऑकलैंड में 244 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज काबिज है, जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में 232 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sri lanka vs bangladesh nidahas trophy third match records tumble
कुसल परेरा

वहीं श्रीलंकाई टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में हार का अर्धशतक पूरा किया। वह इस शर्मनाक रिकॉर्ड को दर्ज करने वाली विश्व की पहली टीम बनी। दूसरे नंबर पर 49 हर के साथ बांग्लादेश काबिज है। तीसरे नंबर पर कीवी टीम की 49 हार है। चौथे नंबर पर इंग्लैंड काबिज है, जिसके खाते में 47 हार दर्ज है।

विज्ञापन
sri lanka vs bangladesh nidahas trophy third match records tumble
परेरा - फोटो : Click Ittefaq

श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे धीमे 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। परेरा ने अपने 70वें मैच में 50वां शिकार किया। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो काबिज है। ब्रावो ने 62वें मैच में 50वां विकेट लिया था। तीसरे नंबर पर आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन हैं, जिन्होंने 57वें मैच में 50वां विकेट चटकाया। चौथे क्रम पर पाकिस्तान के सोहैल तनवीर और न्यूजीलैंड के नाथन मैकुलम संयुक्त रूप से काबिज हैं। दोनों ने 53वें मैच में 50वां शिकार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed