फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के स्पिनर्स का तीसरे वन-डे में नहीं चलेगा जादू, दक्षिण अफ्रीका ने की विशेष तैयारी

Wed, 07 Feb 2018 09:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
south africa called five wrist spinners for batting practice before third odi
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress

दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे वन-डे से पहले पांच रिस्ट स्पिनर्स को बुलाकर नेट्स पर बल्लेबाजी का कड़ा अभ्यास किया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को उम्मीद है कि इसकी मदद से वह युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के खतरे को टालने में कामयाब हो जाएंगे।

south africa called five wrist spinners for batting practice before third odi
टीम इंडिया

टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने छह मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में प्रोटियाज बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया और आपस में 13 विकेट बांटे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने मैच से पहले कहा कि टीम का अब तक का प्रदर्शन अस्वीकार्य है।

south africa called five wrist spinners for batting practice before third odi
जेपी डुमिनी - फोटो : BCCI

रबाडा ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अस्वीकार्य है। टीम इंडिया बेहद मजबूत है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में मात दी। मुझे पता है कि टीम इंडिया ने अपनी सभी मैच घरेलू पिचों पर खेले, लेकिन उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
south africa called five wrist spinners for batting practice before third odi
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

उन्होंने साथ ही कहा, 'टीम में बार-बार बदलाव करने से मदद नहीं मिलेगी क्योंकि दक्षिण अफ्रीका टीम का वन-डे क्रिकेट में प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से अच्छा नहीं रहा है। हमारी कोशिश जीत हासिल करने की होगी।'

विज्ञापन
south africa called five wrist spinners for batting practice before third odi
एबी डीविलियर्स

मेजबान टीम मौजूदा सीरीज में अपने स्टार खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है। एबी डीविलियर्स, फाफ डू प्लेसी और क्विंटन डी कॉक चोटिल हैं। डीविलियर्स पहले तीन मैचों के लिए जबकि प्लेसी और कॉक शेष मुकाबलों से बाहर हैं। टीम इंडिया ने 6 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed