Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2027 Auction: Aaryavir Sehwag Set to Enter, Warner Also Registers; Who Has What Base Price? Ben Stokes

आईपीएल: नीलामी में दिखेगा 'जूनियर सहवाग' का जलवा! वॉर्नर ने भी कराया रजिस्ट्रेशन; किस बेस प्राइस में कौन-कौन?

Wed, 25 Nov 2026 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Nov 2026 04:18 PM IST
सार

आईपीएल 2027 की नीलामी में इस बार कुछ ऐसे नाम उतरने जा रहे हैं, जिन पर सबकी नजरें रहेंगी। एक दिग्गज भारतीय बल्लेबाज के बेटे ने पहली बार नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, तो एक पूर्व कप्तान के बेटे ने इससे दूरी बना ली है। वॉर्नर और स्टोक्स समेत कई बड़े सितारे भी मैदान में हैं।

विज्ञापन
IPL 2027 Auction: Aaryavir Sehwag Set to Enter, Warner Also Registers; Who Has What Base Price? Ben Stokes
आईपीएल 2027 नीलामी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन यानी 2027 में एक बार फिर 'सहवाग' सरनेम की गूंज सुनाई दे सकती है। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आखिरी बार साल 2015 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेला था। अब करीब 12 साल बाद उनके बेटे आर्यवीर सहवाग ने आईपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन की सूची में अपना नाम रजिस्टर कराकर फैंस की उम्मीदें जगा दी हैं। हालांकि, इस लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम गायब है। पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने इस साल नीलामी में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी के लिए 1220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन: महज 66 स्लॉट खाली; जानें किस टीम के पास कितना पैसा
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2027 Auction: Aaryavir Sehwag Set to Enter, Warner Also Registers; Who Has What Base Price? Ben Stokes
आर्यवीर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : BCCI/ANI
अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
आर्यवीर सहवाग ने अपने करियर में पहली बार आईपीएल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। हाल ही में संपन्न हुए अंडर-19 एशिया कप 2026 में उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। दोहा में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत की अंडर-19 टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब जीता था। इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी के लिए आर्यवीर को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।

अन्य युवा सितारे भी ऑक्शन के मैदान में
आर्यवीर अकेले अंडर-19 स्टार नहीं हैं जो इस नीलामी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीत के हीरो रहे मोहित उल्वा ने भी ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है। इसके अलावा अंडर-19 टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ी काव्य पटेल और मनल चौहान भी नीलामी में उतरेंगे। इन सभी युवा भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है। दूसरी तरफ, अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और अन्वय द्रविड़ ने खुद को इस ऑक्शन से अलग रखा है।
विज्ञापन

IPL 2027 Auction: Aaryavir Sehwag Set to Enter, Warner Also Registers; Who Has What Base Price? Ben Stokes
बेन स्टोक्स - फोटो : IPL/BCCI
गोवा में सजेगा बाजार, दांव पर होंगे 296 करोड़ रुपये
आईपीएल 2027 का प्लेयर ऑक्शन आगामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस सूची में 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, फ्रेंचाइजी के पास खर्च करने के लिए करीब 296 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध होगा। युवा प्रतिभाओं के साथ-साथ दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी इस नीलामी के लिए अपना नाम भेजा है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद अब 1220 खिलाड़ियों में से गिने चुने या यूं कहें 300 से 500 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, जो 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में उतरेंगे।

बेन स्टोक्स और डेविड वॉर्नर की 2 करोड़ के ब्रैकेट में वापसी
अंतरराष्ट्रीय सितारों की बात करें तो इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2 करोड़ रुपये के उच्चतम बेस प्राइस में खुद को रजिस्टर किया है। 35 वर्षीय स्टोक्स ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वह आखिरी बार 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल खेले थे। अब तक के अपने आईपीएल करियर में स्टोक्स ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के लिए 45 मैचों में 935 रन बनाए हैं और 28 विकेट झटके हैं। भारतीय खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज आवेश खान और दीपक चाहर ने भी खुद को दो करोड़ के शीर्ष ब्रैकेट में रखा है।
विज्ञापन

IPL 2027 Auction: Aaryavir Sehwag Set to Enter, Warner Also Registers; Who Has What Base Price? Ben Stokes
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
ईशांत शर्मा और नीतीश राणा भी अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में
नीलामी के लिए जारी अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बल्लेबाज नीतीश राणा के नाम भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और आईपीएल में 100 से ज्यादा मैचों का अनुभव रखते हैं। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर किसी भारतीय खिलाड़ी ने पिछले पांच साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है तो उसे नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी की श्रेणी में रखा जाता है।

इसी नियम के कारण ईशांत और नीतीश को अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया है। इनके अलावा भारत के मनदीप सिंह, मयंक मार्कंडेय, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया भी अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।

IPL 2027 Auction: Aaryavir Sehwag Set to Enter, Warner Also Registers; Who Has What Base Price? Ben Stokes
बोलैंड और कोहली - फोटो : X
बोलैंड-रिचर्डसन ने कराया रजिस्ट्रेशन
आईपीएल 2027 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और झाय रिचर्डसन ने भी अपना नाम दर्ज कराया है, हालांकि दोनों की उपलब्धता सीमित रहने वाली है। बोलैंड ने 2016 में आईपीएल के सिर्फ दो मैच खेले थे। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इस सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं, रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने 2021 सीजन से पहले 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अधिकतम दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि, वह पूरे सीजन के बजाय सिर्फ आधे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेवॉन-जॉन जैकब्स ने भी नीलामी के लिए अपना नाम दिया है, लेकिन वह टूर्नामेंट के सिर्फ 10 प्रतिशत हिस्से के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स 80 प्रतिशत लीग के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं, मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2027 के लिए अपना नाम उपलब्ध नहीं कराया है। ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेविस हेड भी इस सीजन की नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

बेस प्राइस के आधार पर प्रमुख खिलाड़ियों की सूची

IPL 2027 Auction: Aaryavir Sehwag Set to Enter, Warner Also Registers; Who Has What Base Price? Ben Stokes
मोहित उल्वा - फोटो : BCCI Twitter
2 करोड़ रुपये बेस प्राइस:
  • भारत: आवेश खान, दीपक चाहर।
  • ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, झाय रिचर्डसन, महली बियर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन।
  • इंग्लैंड: बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, सन्नी बेकर, टॉम करन।
  • न्यूजीलैंड: डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, बेन सियर्स, बेवोन-जॉन जैकब्स, विलियम ओ'रूर्के।
  • अन्य देश: फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, गेराल्ड कोएत्जी, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, शाई होप, शिमरोन हेटमायर।

1.50 करोड़ रुपये बेस प्राइस:
  • अल्लाह मोहम्मद गजनफर, डैनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, डेविड विसे, रसी वान डर डुसेन, जेडन सील्स, कीमो पॉल।

1.25 करोड़ रुपये बेस प्राइस:
  • एश्टन एगर, बिली स्टेनलेक, काइल मेयर्स, मैथ्यू फोर्ड।

1 करोड़ रुपये बेस प्राइस:
  • भारत: आकाश दीप, जयदेव उनादकट, तुषार देशपांडे, उमेश यादव।
  • विदेशी खिलाड़ी: गुलबदीन नायब, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी ईसाखिल, क्रिस लिन, मैथ्यू कुहनेमैन, निखिल चौधरी, स्कॉट बोलैंड, रिशाद हुसैन, टाइमल मिल्स, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, जैक फाउल्क्स, डुआन यानसेन, मार्क्स एकरमैन, मैथ्यू ब्रीत्जके, ओटनील बार्टमैन, चरित असलंका, दुष्मंथा चमीरा, कुसल मेंडिस, महीश तीक्षणा, सोनल दिनुशा, आंद्रे फ्लेचर, जॉन कैंपबेल, न्यूमैन न्यामहुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed