फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी पर 50 प्रतिशत जुर्माना बर्दाश्त नहीं कर पाए गांगुली, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

Sat, 13 Apr 2019 01:00 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly says ms dhoni is human after fines for fight with umpires in IPL 2019
dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंडियन टी-20 लीग के मैच में नो बॉल को लेकर हुए विवाद के चलते चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव में उतर गए हैं। दिल्ली में एक सलाहकार की भूमिका निभा रहे गांगुली ने माना कि धोनी एक इंसान ही हैं और प्रतिस्पर्धा करने की उनकी क्षमता की भी प्रशंसा की। अधिकरियों को ऐसा फैसला लेते वक्त खिलाड़ी की भावनाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए।


 

sourav ganguly says ms dhoni is human after fines for fight with umpires in IPL 2019
सौरभ गांगुली - फोटो : pti

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत के बाद गांगुली ने कहा, 'सभी इंसान हैं। मुझे उनकी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बहुत पसंद है, हमें उसकी तारीफ करनी होगी।' धोनी ने चेन्नई के कप्तान के रूप में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अपने आईपीएल के करियर की 100वीं जीत दर्ज की।
 

sourav ganguly says ms dhoni is human after fines for fight with umpires in IPL 2019
धोनी-अंपायर - फोटो : social media

धोनी के इस रवैये को इंडियन टी-20 लीग के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ माना गया है। उन्होंने लेवल 2 के अपराध 2.20 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। धोनी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly says ms dhoni is human after fines for fight with umpires in IPL 2019
एमएस धोनी

फैंस को बता दें कि यह घटना घटी मैच के आखिरी ओवर की है जब बेन स्टोक्स की एक बीमर को पहले अंपायर ने नो बॉल दिया, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए इस जायज गेंद करार दे डाला।

देखें वीडियो:

विज्ञापन
sourav ganguly says ms dhoni is human after fines for fight with umpires in IPL 2019
एमएस धोनी

यह फैसला लेने वाले अंपायर उल्हास गांधे थे। इसके बाद जडेजा अंपायर से बात करने लगे और एमएस धोनी अपने डगआउट से मैदान में घुस आए। उन्होंने दोनों अंपायरों से बहस भी की। लेकिन अंपायर अपने फैसले पर कायम रहे और चेन्नई को नो बॉल नहीं मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed