{"_id":"6af596bad4c47458d00d2636","slug":"james-anderson-joins-surrey-after-leaving-lancashire-for-2027-county-championship-season-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"44 की उम्र में भी खेलने का जुनून बरकरार: अब जेम्स एंडरसन ने थामा नई टीम का हाथ, 2027 में इस काउंटी से खेलेंगे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
44 की उम्र में भी खेलने का जुनून बरकरार: अब जेम्स एंडरसन ने थामा नई टीम का हाथ, 2027 में इस काउंटी से खेलेंगे
Thu, 12 Nov 2026 04:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:06 PM IST
सार
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 2027 काउंटी चैंपियनशिप सीजन में सरे के लिए खेलेंगे। लंकाशायर ने 2026 सीजन के बाद उन्हें नया अनुबंध नहीं दिया। एंडरसन ने लंकाशायर के लिए 25 साल में 576 विकेट लिए और अब अपने करियर के नए अध्याय को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : ANI
विस्तार
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने काउंटी करियर में नई शुरुआत करने का फैसला किया है। 44 वर्षीय एंडरसन 2027 सीजन में काउंटी चैंपियनशिप के लिए सरे की ओर से खेलेंगे। लंकाशायर के साथ करीब 25 साल का रिश्ता खत्म होने के बाद उन्होंने सरे से जुड़ने का फैसला किया है। लंकाशायर ने 2026 सीजन के बाद उन्हें नया अनुबंध नहीं देने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
एंडरसन ने 2001 में लंकाशायर के लिए अपना डेब्यू किया था। इसके अगले साल उन्हें इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिला। 2026 सीजन में वह लंकाशायर के कप्तान थे और उन्होंने 50 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें क्लब का 'चैंपियनशिप प्लेयर ऑफ द ईयर' भी चुना गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
जेम्स एंडरसन
- फोटो : ANI
सरे से जुड़कर उत्साहित हैं एंडरसन
सरे से जुड़ने के बाद एंडरसन ने कहा, 'सरे जैसे क्लब से जुड़ना सम्मान की बात है। मैं अपने करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। सरे के पास एक बेहतरीन टीम है, जो चैंपियनशिप खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अभी भी लगता है कि मैं टीम के लिए बहुत कुछ कर सकता हूं। मैं विकेट ले सकता हूं और टीम को मैच जिताने में मदद कर सकता हूं। मैदान के बाहर भी टीम के लिए काफी योगदान दे सकता हूं। मैं उन युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकता हूं, जो अपने कौशल को निखारना चाहते हैं और आगे चलकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।'

- फोटो : twitter
लंकाशायर के लिए 25 साल में लिए 576 विकेट
एंडरसन ने लंकाशायर के लिए 112 प्रथम श्रेणी मैचों में 443 विकेट लिए। इसके अलावा 61 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 83 विकेट और 40 टी20 मैचों में 50 विकेट रहे। इस तरह उन्होंने क्लब के लिए तीनों प्रारूपों में कुल 576 विकेट हासिल किए।

- फोटो : ICC
21 साल का रहा अंतरराष्ट्रीय करियर
एंडरसन ने 2003 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 21 साल तक चला, जिसमें उन्होंने 911 विकेट हासिल किए। इनमें 704 टेस्ट विकेट शामिल हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। क्रिकेट में उनके योगदान के लिए 2025 में उन्हें नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
एंडरसन ने 2018 में सरे के घरेलू मैदान किआ ओवल पर ही टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज के तौर पर ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने मोहम्मद शमी को आउट कर अपना 564वां टेस्ट विकेट हासिल किया था। इस मैदान से अपनी यादों को साझा करते हुए एंडरसन ने कहा, 'मुझे हमेशा से किआ ओवल में खेलना पसंद रहा है। मेरे लिए यह दुनिया के सबसे बेहतरीन मैदानों में से एक है। यहां मेरी कुछ बहुत ही खास यादें जुड़ी हैं। उम्मीद है कि अगले सीजन में मैं यहां कुछ और नई यादें बना पाऊंगा।'