फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंधाना की सर्वश्रेष्ठ पारी बेकार, मैच के बाद बोलीं- मुझे इतनी निराशा कभी नहीं हुई

Sun, 10 Feb 2019 11:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 10 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Smriti Mandhana Says I have never been animated ever after loss t20i series against new zealand 
स्मृति मंधाना

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को कहा कि जीत की स्थिति में पहुंचने के बाद मैच गंवाने को देखते हुए टीम को बल्लेबाजी में हो रही समस्याओं से निपटना होगा। 

Smriti Mandhana Says I have never been animated ever after loss t20i series against new zealand 
Smriti Mandhana

भारतीय महिला टीम तीसरे टी-20 में जीत के करीब पहुंच गई, थी जिसे अंतिम गेंद पर चार रन बनाने थे, लेकिन टीम दो रन से हार गई। जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय स्मृति के करियर की सर्वश्रेष्ठ 86 (52 गेंद में) रन की पारी के बावजूद भारतीय महिला टीम चार विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
 

Smriti Mandhana Says I have never been animated ever after loss t20i series against new zealand 
स्मृति मंधाना

स्मृति ने कहा, 'मुझे लगता है लड़कियों ने कड़ी टक्कर दी। अगर आप सीरीज को देखेंगे तो हम 70 से 80 प्रतिशत समय मैच जीतने की स्थिति में थे। सीरीज में यह हमारे लिए अच्छी बात रही लेकिन हमें काफी सुधार करना होगा। हमें बल्लेबाजी की खामियों को जल्द से जल्द ठीक करना होगा। हमें कोई ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो 20 ओवर तक बल्लेबाजी कर सके और बीच के ओवरों तथा अंतिम ओवरों में रन निकाल सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Mandhana Says I have never been animated ever after loss t20i series against new zealand 
smriti mandhana

स्मृति ने इस टी-20 सीरीज में 60 की औसत से सबसे ज्यादा 180 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। बांए हाथ की इस बल्लेबाज को हालांकि दूसरे छोर से किसी का दमदार साथ नहीं मिला। 

विज्ञापन
Smriti Mandhana Says I have never been animated ever after loss t20i series against new zealand 
smriti mandhana

इस खब्बू बल्लेबाज ने कहा, 'मैं भारत के लिए मैच समाप्त करना चाहती थी। मुझे इतनी निराशा कभी नहीं हुई। मैं किसी भी तरह से टीम को जीत दिलाना चाहती थी, लेकिन दुर्भाग्य से मैं ऐसा नहीं कर सकी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed