न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली जीत के बाद कहा कि हमारी टीम ने टीम इंडिया के मुकाबले थोड़ा बेहतर किया।
2 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : ESPN
जीत के बाद विलियमसन ने कहा, 'यह बड़े स्कोर वाला शानदार मैच रहा। पहला टी-20 प्रदर्शन के लिहाज से बेहतरीन रहा, जबकि दूसरे टी-20 से हमने काफी कुछ सीखा। दोनों टीमों ने आज अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमने थोड़ा बेहतर किया।'
3 of 5
कॉलिंग मुनरो
- फोटो : File
वहीं, सलामी बल्लेबाज और मैन आफ द मैच कोलिन मुनरो ने कहा कि यह मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता था क्योंकि भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए महज 16 रन की जरूरत थी।
मुनरो ने कहा, 'यह अंतिम मिनट तक किसी के भी पक्ष में हो सकता था। भारत के पास एक अच्छा बल्लेबाज है, एक जाता है तो दूसरा आता है। हमारे लड़कों ने अच्छे भारतीय बल्लेबाजों केा पवेलियन भेजकर अच्छा काम किया। मैंने कुछ भी चीज अलग करने की कोशिश नहीं की, मैंने सिर्फ गेंदबाजों के दबाव में लाने की कोशिश की।'
बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 208 ही रन बना सकी और मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा दी।