फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवम मावी बोले- हार्दिक पांड्या से है मेरी टक्कर, IPL को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Thu, 08 Feb 2018 06:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
shivam mavi considers hardik pandya as his competitor from team india
shivam mavi

भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुर्खियों की जान बने हुए हैं। गेंद से स्टार परफॉर्मर रहे 19 वर्षीय शिवम मावी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट पंडितों को काफी प्रभावित किया है। 

shivam mavi considers hardik pandya as his competitor from team india
shivam mavi - फोटो : राजन राय

मावी ने लगातार 145 किमी प्रति घंटे की अधिक रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता दिखाई। इसका फायदा भी मावी को बेहतर ढंग से मिला और उन्हें आईपीएल 2018 नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मोटी रकम पर खरीदा।

shivam mavi considers hardik pandya as his competitor from team india
शिवम मावी - फोटो : File

मावी ने अपनी गति के दम पर ऑस्ट्रेलिया और अन्य टीम के तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ा। मावी की मजबूती सिर्फ तेज गति से गेंदबाजी करना नहीं है बल्कि उनमें गति के साथ-साथ लाइन लेंथ को बरकरार रखने की भी क्षमता है। वह अपनी रफ्तार और लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल होते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shivam mavi considers hardik pandya as his competitor from team india
hardik pandya

नॉएडा के क्रिकेटर ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बारे में एक मजेदार खुलासा किया। मावी ने कहा कि वह हार्दिक पांड्या को अपना प्रतिस्पर्धी मानते हैं। तेज गेंदबाज के हवाले से इनउठ डॉट कॉम ने कहा, 'मौजूदा समय में मुझे हार्दिक पांड्या अपने प्रतिस्पर्धी लगते हैं।'

विज्ञापन
shivam mavi considers hardik pandya as his competitor from team india
आईपीएल 2018

मावी का मानना है कि आईपीएल के जरिये उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिलेगा। उनका मानना है कि घरेलू क्रिकेट में निरंतर बेहतर प्रदर्शन ही राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खोल सकता है। युवा तेज गेंदबाज ने कहा, 'भारतीय टीम में चुने जाने के लिए मुझे आईपीएल से अधिक घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगाना होगा। जितना ज्यादा आप घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उतना ही आपके राष्ट्रीय टीम में चुने जाने की संभावना बढ़ेंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed