{"_id":"5a7c17b74f1c1b641f8b48b3","slug":"mohammad-azharuddin-celebrating-his-55th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: स्टाइल नहीं मजबूरी के कारण मैदान पर हमेशा कॉलर ऊपर रखते थे अजहरुद्दीन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'day Spl: स्टाइल नहीं मजबूरी के कारण मैदान पर हमेशा कॉलर ऊपर रखते थे अजहरुद्दीन
Thu, 08 Feb 2018 02:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohammad azharuddin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज का जन्म 8 फरवरी 1963 को हैदराबाद में हुआ था। मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम वर्ल्ड क्रिकेट के कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। 334 वनडे मैचों में अजहर ने 7 शतक और 58 अर्धशतकों की मदद से 9378 रन बनाए। वहीं 99 टेस्ट मैचों में 22 शतक और 21 अर्धशतकों की मदद से कुल 6215 रन बनाए हैं।
2 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : File
क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के मैदान पर अजहरुद्दीन हमेशा अपना कॉलर ऊपर रखते थे। इसके पीछे की कहानी शायद ही आपको पता हो। दरअसल मैदान पर खेलते वक्त उनकी गर्दन पर तेज धूप पड़ती थी, जिसे बचाने के लिए वह हमेशा अपनी टी-शर्ट का कॉलर ऊपर रखते थे।
3 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : ESPN
अजहरुद्दीन के नाम वर्ल्ड कप में तीन बार टीम इंडिया का कप्तान बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्हें 1992, 1996 और 1999 के वर्ल्ड में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। अजहरुद्दीन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और एस वेंकटराघवन को 2-2 बार वर्ल्ड कप में कप्तान बनने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mohammad Azharuddin
- फोटो : Getty
हालांकि 90 के दशक के बाद इस क्रिकेटर को बेहद खराब दौर से होकर गुजरना पड़ा। दरअसल साल 2000 में अजहरुद्दीन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये ने उन पर उन्हें बुकी से मिलवाने का आरोप लगाया था। इसके बाद बीसीसीआई ने उन पर लाइफ टाइम बैन लगा दिया था। हालांकि 12 साल बाद साल 2012 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने इस बैन को हटा दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन
क्रिकेट के बाद अजहरुद्दीन ने राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाया। 19 फरवरी 2009 को अजहरुद्दीन को कांग्रेस से टिकट मिला। उन्होंने मुरादाबाद से चुनाव जीता, लेकिन 2014 में टोंक सवाई माधोपुर से चुनाव लड़कर वह हार गए। 2016 में अजहरुद्दीन के जीवन पर फिल्म भी बनी। उनकी बायोपिक 'अजहर' में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। करीब 35 करोड़ रुपये में बनी बायोपिक 58 करोड़ रुपये ही कमा पाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।