कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को निर्देश दिया कि वह अपनी पत्नी हसीन जहां और बेटी को उनके साथ चल रही कानूनी लड़ाई के दौरान हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी की एकल पीठ ने गुजारा भत्ता देने का आदेश पारित किया। जस्टिस मुखर्जी ने अपने आदेश में कहा, विपक्षी पार्टी / पति (मोहम्मद शमी) की आय, वित्तीय दस्तावेजों और आय प्रमाण पत्र को देखते हुए साफ है कि वह अधिक राशि का भुगतान करने की स्थिति में है।
याचिकाकर्ता (हसीन जहां) अपनी बच्ची के साथ स्वतंत्र रूप से अलग रह रही है। हालांकि, पहले ऐसी कहानी नहीं थी। हेट स्टोरी में बदल चुकी शमी और हसीन की कहानी पहले स्टोरी की मिसाल हुआ करती थी। शमी को आईपीएल मैच के दौरान चीयरलीडर के तौर पर काम कर रहीं हसीन से बेइंतहा मोहब्बत हो गई थी। हालांकि, निकाह के चार साल बाद ही दोनों की राहें जुदा हो गईं और हसीन ने शमी पर गंभीर आरोप भी लगाए। दोनों के बीच अभी तक कानूनी विवाद जारी है। आइए दोनों की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं...
2 of 6
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram/ANI
बात साल 2012 की है। उस साल एक आईपीएल मैच के दौरान जब हसीन कोलकाता नाइट राइडर के लिए चीयर लीडिंग कर रही थीं तब ही मोहम्मद शमी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। पहली ही मुलाकात में शमी हसीन जहां को अपना दिल दे बैठे। हसीन की खूबसूरती शमी के दिल में कुछ यूं समा गई कि बात डेटिंग तक पहुंच गई। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। डेटिंग का ये सिलसिला निकाह तक पहुंचा। दोनों ने 6 जून 2014 को मुरादाबाद-दिल्ली रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में लव मैरिज की। इनके निकाह में चंद खास लोग ही शामिल हुए। बताया जाता है कि हसीन ने स्नातक तक पढ़ाई की है और बचपन से ही मॉडलिंग की तमन्ना उनके दिल में रही है। जानकारी के अनुसार उन्होंने कुछ समय तक मॉडलिंग की भी थी। इसके साथ ही वह आईपीएल मैच में चीयर लीडर का काम भी कर चुकी हैं। हालांकि, निकाह के बाद उन्होंने अपना करियर परिवार की देखभाल के लिए छोड़ दिया। वह शमी के साथ विदेशी दौरों पर भी देखी गई हैं। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 17 जुलाई, 2015 को हुआ।
3 of 6
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram/ANI
हालांकि, शादी के चार साल बाद यानी 2018 में हसीन ने एक के बाद एक शमी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मार्च 2018 में जादवपुर पुलिस स्टेशन में शमी और उनके परिवार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण (पीडब्ल्यूडीवी) अधिनियम, 2005 की धारा 12 के तहत 'भारी शारीरिक और मानसिक यातना' और अपनी नाबालिग बेटी के प्रति 'निरंतर उदासीनता और उपेक्षा' का आरोप लगाया गया था। घरेलू हिंसा के अलावा, उन्होंने शमी पर दहेज उत्पीड़न और मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया, जबकि आरोप लगाया कि शमी ने उनके परिवार के खर्च चलाने की वित्तीय जिम्मेदारी उठाना बंद कर दिया है।
4 of 6
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram/ANI
शमी ने भी पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, शमी ने पत्नी हसीन के बारे में बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा थीं। उनके दो बच्चे भी थे। शमी ने कहा था, 'हसीन ने मुझसे अपनी पहली शादी के बात छुपाई थी और अपनी दोनों बेटियों के बारे में भी मुझे गलत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ये दोनों उनकी बहन की बेटियां हैं।' उन्हें बहुत बाद में पता चला कि हसीन जहां की यह दूसरी शादी है। उनके पहले पति का नाम सैफुद्दीन है। वो पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। तब मीडिया हसीन जहां के पूर्व पति के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा, हमारी शादी 2002 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं। साल 2010 में तलाक हो गया। सैफुद्दीन ने बताया कि वो हसीन जहां से 10वीं क्लास से प्यार करते थे। सैफुद्दीन ने बताया कि हसीन अपने पैर पर खड़ा होना चाहती थी, लेकिन हमारे घर की महिलाओं को नौकरी करने की इजाजत नहीं। शायद यही रोक हसीन को नापसंद थी। उसने उनसे तलाक ले लिया।
5 of 6
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram/ANI
शमी से मामला बढ़ने के बाद हसीन ने जिला सत्र न्यायालय में खुद के लिए सात लाख रुपये प्रति माह और अपनी बेटी के लिए अतिरिक्त तीन लाख रुपये की मौद्रिक राहत के लिए प्रार्थना की थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके आवेदन का निपटारा करते हुए, शुरू में मौद्रिक राहत के लिए उनकी प्रार्थना को खारिज कर दिया था और तेज गेंदबाज को उनकी नाबालिग बेटी के लिए 80,000 रुपये का मासिक भुगतान करने का निर्देश दिया था। अपील पर बाद में आदेश को संशोधित किया गया, जिसमें शमी को अपनी पत्नी को 50,000 रुपये और अपनी बेटी को 80,000 रुपये का मासिक भुगतान करने का निर्देश दिया गया।