बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने कथित रूप से बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी दी थी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद शाकिब को एक सुरक्षा भी मिली है।
2 of 6
बांग्लादेश के गृह मंत्री अस्दुज्जमां खान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक असदुज्जमां खान ने कहा, 'मैंने मामले की जानकारी ली है। हमने ऐसे आपराधिक कृत्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। क्रिकेटर शाकिब अल हसन को धमकी देने वाला या कोई भी हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है और हम अपने देश को ऐसे अवसरों पर सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
3 of 6
शाकिब अल हसन
- फोटो : social media
वहीं, इस घटना के बाद शाकिब को एक सुरक्षा मिली है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद उन्हें एक सशस्त्र अंगरक्षक दिया गया है।
4 of 6
शाकिब अल हसन
- फोटो : hindustan times
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद प्रतिबंध झेल चुके शाकिब बीते हफ्ते कोलकाता पहुंचे थे, जहां बेलीघाट में उन्होंने मां काली की पूजा की थी। इसके बाद कट्टरपंथियों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दे डाली थी। सोशल मीडिया पर भारी विरोध के चलते दबाव में आकर शाकिब को माफी मांगनी पड़ी, उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।
बांग्लादेशी क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, 'मैं फिर से उस जगह (कोलकाता) नहीं जाना चाहूंगा। यदि आपको लगता है कि यह आपके खिलाफ है, तो मैं माफी मांगता हूं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि मैं समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन यह झूठ है। मैंने कोई पूजा भी नहीं की। एक जागरुक मुस्लिम होने के नाते मैं ऐसा नहीं करूंगा। अगर मुझसे कोई गलती हुई, तो मैं माफी मांगता हूं।’