{"_id":"635920d7a2fe3036711fd202","slug":"semifinal-equation-in-group-1-of-t20-wc-2022-super-12-after-nz-vs-afg-match-wash-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय
Wed, 26 Oct 2022 08:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:36 PM IST
सार
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच धुलने के बाद पहले ग्रुप में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। अब इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की टीम का बाहर होना लगभग तय हो चुका है।
विज्ञापन
बारिश की वजह से न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मैच रद्द हो गया
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच के समय मेलबर्न में लगातार बारिश होती रही और टॉस तक नहीं हो सका। वहीं, इससे पहले इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की इस हार के साथ ही पहले ग्रुप में सेमीफाइनल की रेस रोचक हो गई है। फिलहाल न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका की टीम दूसरे स्थान पर है और इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर हैं। सभी टीमों के दो मैच हो चुके हैं और चार टीमों के पास दो अंक हैं। न्यूजीलैंड तीन अंक के साथ पहले और अफगानिस्तान एक अंक के साथ आखिरी पायदान पर है।
न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत मिली थी। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इससे न्यूजीलैंड को नुकसान हुआ है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना न्यूजीलैंड के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होता। फिलहाल कीवी टीम के पास दो मैच के बाद तीन अंक हैं और यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है।
अब न्यूजीलैंड को इंग्लैंड, श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। सभी मैच जीतने पर न्यूजीलैंड के पास नौ अंक होंगे और यह टीम टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी। हालांकि, कोई मैच हारने पर न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी और श्रीलंका की टीम शुरुआती दो स्थान में रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
अब न्यूजीलैंड को इंग्लैंड, श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। सभी मैच जीतने पर न्यूजीलैंड के पास नौ अंक होंगे और यह टीम टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी। हालांकि, कोई मैच हारने पर न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी और श्रीलंका की टीम शुरुआती दो स्थान में रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
T20 World Cup: मंकीगेट से लेकर खराब खाने तक, सिडनी में बार-बार हुआ भारतीय टीम से भेदभाव
श्रीलंका
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
दो मैचों में एक जीत के साथ श्रीलंका की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पास दो अंक हैं और इस टीम को न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। सभी मैच जीतने पर यह टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इस टीम के लिए अब कोई मैच जीतना आसान नहीं होगा। ऐसे में श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हैं।
ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने पहले मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया था। हालांकि, दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ इस टीम को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। अब इंग्लैंड के पास दो अंक हैं और यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। बाकी मैच जीतने पर इंग्लैंड आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचेगा। हालांकि, इंग्लैंड के लिए अब कोई भी मैच आसान नहीं है। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से खेलना है। अगर यह टीम इनमें से कोई भी मैच हारती है तो सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है।
IRE vs ENG T20: आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में किया दूसरा उलटफेर, वेस्टइंडीज के बाद अब इंग्लैंड का किया शिकार
विज्ञापन
आयरलैंड
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड को सुपर-12 के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने नौ विकेट से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में इस टीम ने सभी को चौकाते हुए इंग्लैंड को पांच रन से हरा दिया। आयरलैंड के पास दो मैच में दो अंक हैं और अभी भी यह टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। हालांकि, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड को अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। इसकी संभावना बेहद कम है और आयरलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल है।