{"_id":"6359009c77f5f062596d11b7","slug":"icc-t20i-player-rankings-virat-kohli-climbs-to-no-9-position-suryakumar-on-third-after-devon-conway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान
Wed, 26 Oct 2022 05:41 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 05:41 PM IST
सार
विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे। आईसीसी रैंकिंग में उन्हें इसी पारी का फायदा मिला था। विराट पांच स्थान ऊपर उठकर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिर टॉप बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट को पांच स्थान का फायदा हुआ है। विराट अब नौवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब वह तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की शानदार पारी खेली थी और वह दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान पहले पायदान पर बरकरार हैं।
विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए थे। विराट की इस दमदार पारी के चलते भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। कोहली को आईसीसी रैंकिंग में इसी पारी का फायदा मिला है और वह टॉप-10 बल्लेबाजों में वापसी कर चुके हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव इस मैच में फेल रहे थे। उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बनाए थे और वह अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए थे। विराट की इस दमदार पारी के चलते भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। कोहली को आईसीसी रैंकिंग में इसी पारी का फायदा मिला है और वह टॉप-10 बल्लेबाजों में वापसी कर चुके हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव इस मैच में फेल रहे थे। उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बनाए थे और वह अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
T20 World Cup: मंकीगेट से लेकर खराब खाने तक, सिडनी में बार-बार हुआ भारतीय टीम से भेदभाव
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 92 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाने वाले डेवोन कॉन्वे को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह दूसरे पायदान पर हैं। कॉन्वे के पास रिजवान को हटाकर टॉप टी20 बल्लेबाज बनने का भी मौका है। कॉन्वे के पास 831 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि पहले पायदान पर काबिज मोहम्मद रिजवान के पास 849 रेटिंग प्वाइंट हैं। कॉन्वे ने फिन एलेन के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई थी और इसी वजह से न्यूजीलैंड की टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रही।