{"_id":"6aa221a060cf3a37b909b84c","slug":"third-test-14-wickets-fell-opening-day-in-birmingham-england-took-lead-after-bundling-out-pakistan-cheaply-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरा टेस्ट: बर्मिंघम में शुरुआती दिन गिरे 14 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
तीसरा टेस्ट: बर्मिंघम में शुरुआती दिन गिरे 14 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई
Thu, 10 Sep 2026 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:49 AM IST
सार
बर्मिंघम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।
विज्ञापन
ब्रूक और रूट
- फोटो : IANS
विस्तार
मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में पहले दिन अपनी पकड़ बना ली है। मेहमान टीम को 133 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति तक चार विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। इसी के साथ जो रूट की टीम के पास फिलहाल 23 रन की बढ़त है।
पाकिस्तान टीम में बदले थे सात खिलाड़ी
पाकिस्तानी टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच पारी और 103 रनों के अंतर से गंवाया था, जिसके बाद दूसरे टेस्ट में 194 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के दौरे पर शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सीरीज के बीच में ही सात खिलाड़ियों को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया। इसके साथ टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को उनके पदों से बर्खास्त किया, लेकिन इस बदलाव का फायदा टीम को नहीं मिल सका।
आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
बर्मिंघम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। मेहमान टीम को आठ रन पर सैम अयूब (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद 26 के स्कोर तक चार विकेट गिर गए। यहां से कप्तान बाबर आजम ने सऊद शकील के साथ पांचवें विकेट के लिए 22 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम फिर से बिखर गई। पाकिस्तान के लिए शकील ने सात चौकों के साथ 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रजाउल्लाह ने 11 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने 10 ओवरों में 42 रन देकर चार विकेट निकाले, जबकि ओली रॉबिन्सन ने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में, पहले दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 39 ओवरों का सामना किया। इस टीम ने 39 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सलामी बल्लेबाज एमिलियो ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को संभाला।
ब्रूक लगा चुके हैं अर्धशतक
एमिलियो 114 गेंदों में नौ चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद ब्रूक ने डैन लॉरेंस के साथ मोर्चा संभाला। ब्रूक चार चौकों के साथ 52 रन बना चुके हैं, जबकि लॉरेंस ने पांच रन अपने खाते में जुटा लिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से रजाउल्लाह ने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा, मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने एक-एक विकेट चटकाया।