फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Will Washington Sundar and Nitish Reddy be able to play against Afghanistan? Suspense over Bumrah and Rana

टी20 सीरीज: क्या अफगानिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे सुंदर-नीतीश? फिटनेस टेस्ट का क्या हुआ? बुमराह-राणा पर सस्पेंस

Thu, 10 Sep 2026 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Sep 2026 09:11 AM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारत को अच्छी खबर मिली है। वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी फिट होकर टीम से जुड़ने वाले हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की उपलब्धता पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

विज्ञापन
Will Washington Sundar and Nitish Reddy be able to play against Afghanistan? Suspense over Bumrah and Rana
बुमराह, हर्षित, नीतीश और सुंदर - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को दो बड़ी राहत मिली हैं, लेकिन साथ ही दो अहम खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस भी बना हुआ है। चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उनके आगामी सीरीज में खेलने की संभावना है। दोनों गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

सुंदर और नीतीश ने पास किया फिटनेस टेस्ट
 
  • बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बंगलूरू में दोनों खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट और मैच सिमुलेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, 'सुंदर और रेड्डी दोनों कुछ समय पहले ही पूरी तरह फिट हो गए थे। दोनों ने बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट और मैच सिमुलेशन पास कर लिया है।'
  • वॉशिंगटन सुंदर को जुलाई में कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। इसी वजह से वह हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल सके थे।
  • वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान खेला था। इसके बाद बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट बढ़ने के कारण वह आयरलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के दौरों से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह और हर्षित को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं
 
  • भारत के लिए चिंता की बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सीरीज में शामिल होने को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान घुटने में लगी चोट के बाद से वह मैदान से बाहर हैं।
  • इसके अलावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा की फिटनेस पर भी नजरें हैं। वह जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं। अगर बुमराह या हर्षित में से कोई भी टीम से नहीं जुड़ता है तो स्थानीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को आखिरी समय में टीम में शामिल करने का विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन

एशियाई खेलों की तैयारी का अहम मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। यह दोनों टीमों के बीच टी20 प्रारूप में पहली द्विपक्षीय सीरीज भी होगी। भारत के लिए यह जापान रवाना होने से पहले तैयारी का अहम मौका है। भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टी20 मुकाबला खेलेगा। इसके बाद 28 सितंबर से कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव शुरू करेगा। इस बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल में व्यस्त ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा भी नई दिल्ली में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। इन तीनों की टीम के साथ जुड़ने की तारीख चेन्नई में चल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल के नतीजे पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed