फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jordan Hermann record in ODI debut During South Africa Vs Namibia match equals Mathew Britzke's feat

डेब्यू वनडे में जॉर्डन हरमन का रिकॉर्ड: द. अफ्रीका के बल्लेबाज की तूफानी पारी, ब्रिट्जके की बराबरी पर पहुंचे

Wed, 09 Sep 2026 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Sep 2026 08:04 PM IST
सार

नामीबिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने रिकॉर्ड पारी खेली। हरमन वनडे डेब्यू मैच में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में हमवतन मैथ्यू ब्रिट्जके की बराबरी की।

विज्ञापन
Jordan Hermann record in ODI debut During South Africa Vs Namibia match equals Mathew Britzke's feat
जॉर्डन हरमन - फोटो : IANS

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के 24 वर्षीय बल्लेबाज जॉर्डन हरमन वनडे डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने बुधवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर नामीबिया के खिलाफ 126 गेंदों में तीन छक्कों और 17 चौकों के साथ 150 रन बनाए। ये वनडे डेब्यू में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है।
विज्ञापन

हरमन की शानदार बल्लेबाजी
इसी के साथ हरमन ने हमवतन मैथ्यू ब्रिट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 10 फरवरी 2025 को न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए 148 गेंदों में 16 बाउंड्री के साथ 150 रन की पारी खेली थी। पुरुषों की इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स (148 बनाम ऑस्ट्रेलिया) तीसरे और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज (127 बनाम आयरलैंड) चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से केएल राहुल डेब्यू वनडे मैच में शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विशाल स्कोर 
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 348 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने महज 27 के स्कोर पर कॉनर एस्टरहुइजेन (10) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद हरमन ने टोनी डी जोरजी के साथ दूसरे विकेट के लिए 166 गेंदों में 190 रन जोड़कर टीम को दोहरे शतक के पार पहुंचा दिया। जोरजी 84 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हरमन ने डेवाल्ड ब्रेविस (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन जुटाए। टीम को हरमन के रूप में 275 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जिसके बाद 292 रन तक पांच विकेट गिर गए।

इसके बाद कॉर्बिन बॉश (नाबाद 39) ने जेसन स्मिथ (15) के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 41 रन जुटाकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। नामीबिया की तरफ से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने सर्वाधिक चार विकेट निकाले, जबकि जेजे स्मिट और गेरहार्ड इरास्मस को एक-एक विकेट हाथ लगा। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज के अन्य दो मुकाबले 11 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed