फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Bangladesh Women Asia Cup Semi final live streaming details probable playing 11 head to head records

महिला एशिया कप का सेमीफाइनल: बांग्लादेश के खिलाफ कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?

Thu, 10 Sep 2026 09:43 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Sep 2026 09:43 AM IST
सार

भारतीय महिला टीम का सामना आज एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से है। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। रिकॉर्ड और इतिहास को देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा काफी मजबूत है, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच इस मैच से जुड़ी अहम बातें...

विज्ञापन
India vs Bangladesh Women Asia Cup Semi final live streaming details probable playing 11 head to head records
महिला एशिया कप - फोटो : IANS

विस्तार

सात बार की चैंपियन भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में उतरेगी तो कड़ी मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव की पृष्ठभूमि में होने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम का पलड़ा भारी रहेगा। बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद भारत और बांग्लादेश के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव का असर अतीत में अक्सर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला है और यह इस मैच में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रुप में शीर्ष पर रहा था भारत 
मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय पुरुष टीम का बांग्लादेश दौरा कई बार स्थगित हो चुका है। जहां तक क्रिकेट का सवाल है तो भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और सारे मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप चरण में भारत ने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर सात विकेट से जीत हासिल की । भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत रही है और स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंद में 124 रन बनाकर फिर साबित कर दिया कि उन्हें आधुनिक दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में क्यो गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Bangladesh Women Asia Cup Semi final live streaming details probable playing 11 head to head records
महिला एशिया कप - फोटो : IANS
शेफाली-मंधाना से उम्मीदें 
महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 3000 रन पूरे करने वाली विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरूआत देकर पावरप्ले में विरोधी टीमों को दबाव में रखा है। मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में अच्छे रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भारत के पास विविधता और गहराई है। दीप्ति शर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने राधा यादव और श्री चरणी के साथ मिलकर हर मैच में स्पिन का जाल बखूबी बुना है। तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर के पास भी नई गेंद से टीम को शुरुआती सफलताएं दिलाने की क्षमता है।
विज्ञापन

बांग्लादेश की तैयारी कैसी?
दूसरी ओर बांग्लादेश ने यूएई को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। निगार सुल्ताना की टीम की बल्लेबाजी की कमजोरी उजागर हो गई थी जब उसके छह विकेट 55 रन पर गिर गए थे। इसके बाद शरमीन अख्तर और निगार ने पारी को संभाला। बांग्लादेश के बल्लेबाजों को भारतीय स्पिन और तेज आक्रमण के सामने अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गेंदबाजी में राबिया खान, नाहिदा अख्तर और मारूफा अख्तर के लिए भी भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की कठिन चुनौती होगी। इतिहास और मौजूदा फॉर्म भले ही भारत के पक्ष में हो लेकिन टी20 प्रारूप अप्रत्याशित है और विरोधी को कतई हलके में नहीं लिया जा सकता। भारत ने अब तक सात बार यह टूर्नामेंट जीता है, जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश एक एक बार जीत चुके हैं। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है और बांग्लादेश ने 2018 में खिताब जीता था।

India vs Bangladesh Women Asia Cup Semi final live streaming details probable playing 11 head to head records
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़ - फोटो : PTI
भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम
भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है और टीम अजेय चल रही है। भारत तीनों मैचों में बिना किसी बदलाव के उतरी है और माना जा रहा है कि सेमीफाइनल में भी टीम प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करेगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम अब तक 14 खिलाड़ियों को आजमा चुकी है जिसमें 17 वर्षीय ऑलराउंडर फरजाना ईस्मीन भी शामिल हैं जिन्होंने डेब्यू किया था। माना जा रहा है कि बांग्लादेश भी इस मुकाबले के लिए टीम में बड़े बदलाव नहीं करेगा। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा। 
बांग्लादेश: जुआरिया फरडोस, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तारी, दिलारा अख्तर, शोरना अख्तर, राबिया खान, शर्मिन अख्तर, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, फाहिमा खातून। 

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल कितने बजे शुरू होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा। 

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल कहां देख सकेंगे?

महिला एशिया कप के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed