{"_id":"6aa235b64fbeed6b02058b6a","slug":"pakistan-u-19-team-mistaken-for-asylum-seekers-during-protest-outside-portsmouth-hotel-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरणार्थी समझ होटल घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी: अंदर निकली पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम, राज खुला तो मचा बवाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
शरणार्थी समझ होटल घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी: अंदर निकली पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम, राज खुला तो मचा बवाल
Thu, 10 Sep 2026 10:17 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट्समाउथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट्समाउथ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:17 AM IST
सार
इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम को शरण मांगने वाले लोगों का समूह समझ लिया गया। करीब 40 विदेशी युवकों के होटल पहुंचने की खबर के बाद प्रदर्शनकारी जुट गए। बाद में पता चला कि होटल में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ठहरी है, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : Twitter
विस्तार
इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ मैदान से बाहर ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जिस समूह को देखकर प्रदर्शनकारी होटल के बाहर पहुंच गए थे, वह कोई शरण मांगने वाले लोगों का दल नहीं, बल्कि पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम थी। मामला तब साफ हुआ, जब पुलिस और स्थानीय पार्षद ने स्थिति की जानकारी जुटाई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को अपनी गलती का पता चला और भीड़ वहां से चली गई।
विज्ञापन
होटल के बाहर जुटे 30 से 40 प्रदर्शनकारी
यह पूरा मामला मंगलवार शाम पोर्ट्समाउथ के मैरियट होटल के बाहर हुआ, जहां पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ठहरी हुई थी। विदेशी नागरिकों के एक समूह के कोच से पहुंचने की अफवाह ऑनलाइन फैलने के बाद करीब 30 से 40 लोग होटल के बाहर जमा हो गए। शाम करीब साढ़े छह बजे से पहले पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी लेने के बाद पता लगाया कि जिस समूह को लेकर प्रदर्शनकारी पहुंचे थे, वह वास्तव में पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम थी।

पार्षद ने प्रदर्शनकारियों को बताई सच्चाई
- मामले को शांत कराने में रिफॉर्म पार्टी के पार्षद जॉर्ज मैडग्विक ने मदद की। उन्होंने होटल से संपर्क किया और पाकिस्तान की टीम के कोच से बात की। इसके बाद उन्होंने बाहर मौजूद प्रदर्शनकारियों को समझाया कि उन्होंने गलत समूह को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
- मैडग्विक ने द गार्जियन से कहा, 'मैंने टीम के कोच से बात की, जो काफी समझदार थे। मैं प्रदर्शनकारियों के पास गया और उनसे कहा, 'आप लोगों से गलती हो गई है, यह एक क्रिकेट क्लब है।'' वे कुछ ही मिनट में वहां से चले गए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।'
एक तस्वीर से शुरू हुई पूरी गलतफहमी
- रिपोर्ट के मुताबिक, इस गलतफहमी की शुरुआत एक तस्वीर से हुई। एक कोच से लोगों के उतरने की तस्वीर ऑनलाइन साझा की गई और उसके बाद वहां मौजूद लोगों की पहचान को लेकर अनुमान लगाए जाने लगे। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं थी कि वे शरण मांगने वाले लोग थे।
- मैडग्विक ने बीबीसी से कहा, 'ऑनलाइन किसी ने लोगों के एक समूह को देखा, जो विदेशी नागरिकों जैसा लग रहा था। उन्होंने कोच से उतरते हुए लोगों की तस्वीर ऑनलाइन डाल दी और यहीं से यह बात शुरू हुई। यह सिर्फ अनुमान था, इसका सच्चाई या तथ्य से कोई लेना-देना नहीं था।'
- हैम्पशायर पुलिस ने भी पुष्टि की कि अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें बताया कि उनकी चिंता गलतफहमी पर आधारित थी। किसी अपराध की पहचान नहीं हुई और रात करीब नौ बजे से पहले भीड़ वहां से चली गई।
ईसीबी ने टीम की सुरक्षा की समीक्षा शुरू की
इस घटना पर पोर्ट्समाउथ नॉर्थ की सांसद अमांडा मार्टिन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'प्रवास को लेकर एक वैध बहस हो सकती है, लेकिन यह तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए, गलत सूचना या अफवाह पर नहीं।' घटना के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान की अंडर-19 टीम की सुरक्षा और हालचाल की जानकारी ली है। साथ ही, दौरे के बाकी हिस्से के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। मैडग्विक ने यह भी कहा कि पोर्ट्समाउथ के लोग पहले से ही ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्क हैं। उनके मुताबिक, जिस कंपनी की बस करीब 40 विदेशी लोगों को लेकर आई थी, वही कंपनी पहले शरण मांगने वाले लोगों को भी लेकर आती रही थी। इसी वजह से गलतफहमी पैदा हुई।

इंग्लैंड के खिलाफ जारी है पाकिस्तान का दौरा
पाकिस्तान की अंडर-19 टीम अपने इंग्लैंड दौरे पर मुकाबले खेल रही है। टीम ने अरुंडेल में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबला खेला था, जिसमें उसे 10 रन से हार मिली। इसके बाद 9 सितंबर को खेले गए यूथ वनडे में पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए 177 रन से जीत दर्ज की। इसी दौरान पाकिस्तान की सीनियर पुरुष टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन में खेल रही है।