पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के बच्चों में सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर चर्चा में रहती हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करती हैं। इसे उनके प्रशंसक पसंद भी करते हैं। हाल ही में सचिन और सारा अपने संबंधी के शादी में दिखाई दिए। इस दौरान दोनों का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया कि वह परिवार में किसी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वीडियो में यह दिख रहा है कि सचिन को ‘फेंटा’ यानि पगड़ी पहनाया जा रहा है।
3 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें बैकग्राउंड में मराठी गाना बज रहा है। वह बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। तेंदुलकर ने बताया, ''बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा की शादी में शामिल होने के लिए मैं आया हूं। उसके लिए फेंटा पहन रहा हूं। पारंपरिक तरीके से तैयारी हो रही है।''
4 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन का यह देसी लुक प्रंशसकों को काफी पसंद आया। उनके वीडियो को पसंद करने वालों में भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी हैं। दो वर्ल्ड कप (2007, 2011) जीत में अहम योगदान निभाने वाले युवराज ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऑय सचिन कुमार आहे।'
5 of 7
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आईं। उनके साथ नितिन तेंदुलकर की बेटी करिश्मा भी थीं। उन्होंने फोटो में बताया कि वह बहन की शादी में आई हैं।