फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: आईपीएल में इस सीजन दिखाई देंगी ये पांच खूबसूरत एंकर, क्या वापस लौटेंगी मयंति लैंगर?

Mon, 21 Mar 2022 05:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 05:22 PM IST
सार

मयंति लैंगर आईपीएल 2021 का हिस्सा नहीं थीं। कुछ समय पहले ही वो मां बनी हैं और इस आईपीएल में भी उनके एंकरिंग करने पर संदेह है। हालांकि, भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान वो मैदान में पहुंची थीं और आईपीएल में भी नजर आ सकती हैं। 
 

विज्ञापन
sanjana ganesan, tanya purohit, neroli medows, mayanti langer and nashpreet kaur these beautiful anchors can host IPL 2022
आईपीएल एंकर - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में चंद दिनों का समय रह गया है और इस टूर्नामेंट की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आईपीएल मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में होगा। भारत की सबसे लोकप्रिय महिला स्पोर्ट्स एंकर मयंति लैंगर आईपीएल के इस सीजन से भी दूर रह सकती हैं। आईपीएल 2021 में मयंति ने एंकरिंग नहीं की थी, क्योंकि वो मां बनने वाली थीं। इस सीजन भी वो आईपीएल से दूर रह सकती हैं, क्योंकि वो कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उनकी गैरमौजूदगी में संजना गणेशन, तान्या पुरोहित और नसप्रीत कौर जैसी एंकर यह टूर्नामेंट होस्ट कर सकती हैं। यहां हम उन पांच एंकर के बारे में बता रहे हैं, जो आईपीएल 2022 में नजर आ सकती हैं। 

संजना गणेशन

sanjana ganesan, tanya purohit, neroli medows, mayanti langer and nashpreet kaur these beautiful anchors can host IPL 2022
संजना गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
मयंति लैंगर के बाद संजना गणेशन भारत की सबसे लोकप्रिय महिला स्पोर्ट्स एंकर हैं और मौजूदा समय में वो सबसे सक्रिय एंकर भी हैं। संजना फिलहाल महिला विश्व कप में एंकरिंग कर रही हैं। आईपीएल में भी संजना प्रमुख एंकर के किरदार में दिख सकती हैं। वो पहले भी आईपीएल में एंकरिंग कर चुकी हैं और अपने काम के लिए तारीफ बटोर चुकी हैं। इस आईपीएल में भी उनका रहना तय है। संजना ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से शादी की है। 

तान्या पुरोहित

sanjana ganesan, tanya purohit, neroli medows, mayanti langer and nashpreet kaur these beautiful anchors can host IPL 2022
तान्या पुरोहित - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड की रहने वाली तान्या पुरोहित जनसंचार की छात्रा हैं और गढ़वाल युनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 के जरिए उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और कई क्रिकेट शो होस्ट करने के ऑफर मिलते रहे हैं। वो आईपीएल के एंकर की लिस्ट में भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेरोली मेडोज

sanjana ganesan, tanya purohit, neroli medows, mayanti langer and nashpreet kaur these beautiful anchors can host IPL 2022
नेरोली मेडोज - फोटो : सोशल मीडिया
नेरोली मेडोज पिछले कई सालों से कई स्पोर्ट्स शो होस्ट करती आ रही हैं। उन्होंने फुटबॉल और बास्केटबॉल शो भी होस्ट किए हैं। वो ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 के दौरान भी एंकरिंग की थी और इस सीजन भी वो माइक के साथ मैदान में नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन

मयंति लैंगर 

sanjana ganesan, tanya purohit, neroli medows, mayanti langer and nashpreet kaur these beautiful anchors can host IPL 2022
मयंति लैंगर - फोटो : सोशल मीडिया
मयंति लैंगर मां बनने के बाद से एंकरिंग से नहीं कर रही हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लिया है। इस आईपीएल में भी उनके नजर आने की संभावना कम है। इसी वजह से स्टार स्पोर्ट्स के एंकर की शुरुआती लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है। हालांकि, मयंति बेंगलुरु में श्रीलंका और भारत के बीच मैच देखने पहुंची थीं। ऐसे में मयंति आईपीएल के मैच में भी नजर आ सकती हैं और टूर्नामेंट के बाद के मैचों में एंकरिंग भी कर सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed