फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: दिमाग और खोपड़ी के बीच होती हैं रहस्यमयी सुरंगें, जानिए क्या करती हैं काम

Mon, 21 Mar 2022 01:29 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 21 Mar 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Tunnels Between Brain and Skull Know All About It
दिमाग के अंदर होती हैं गुप्त सुरंगें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

मानव शरीर देखने में तो साधारण लगता है, लेकिन इसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। माना जाता है कि मानव शरीर की संरचना ईश्वर ने की है, जिसके मुकाबला अभी तक कोई नहीं कर पाया है। आज भी वैज्ञानिक मानव शरीर को लेकर हैरान हैं, कि आखिर मानव शरीर में इतना सब कैसे है? आज हम आपको इंसानी दिमाग के बारे में एक रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको मालूम होगा। दरअसल, आपके दिमाग के अंदर गुप्त सुरंगें होती हैं। इनकी खोज साल 2018 में चूहों और इंसानों में की गई थी। वहीं इनका सही काम अब खोजा गया है। ये गुप्त सुरंगें दिमाग को खोपड़ी से जोड़ती हैं और संदेशों का आदान-प्रदान करती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक दिमाग में मौजूद ये सुरंगें प्रतिरोधक कोशिकाओं (इम्यून सेल्स), अस्थि मज्जा की आवाजाही को आसान बनाती हैं। इनकी वजह से दिमाग से शरीर के अन्य हिस्सों तक आपदा की स्थिति में जरूरी रसायन पहुंचता है।

Mysterious Tunnels Between Brain and Skull Know All About It
दिमाग के अंदर होती हैं गुप्त सुरंगें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

इससे पहले माना जाता था कि खोपड़ी में प्रतिरोधक कोशिकाएं खून के बहाव के साथ जाती-आती हैं। लेकिन अब पता चला कि असल में ये गुप्त सुरंगें रसायनों के पहुंचने का शॉर्टकट हैं। दरअसल, दिमाग में जो प्रतिरोधक कोशिकाएं जाती हैं, उन्हें न्यूट्रोफिल्स कहा जाता है। ये चोट लगने या शरीर में किसी तरह का आघात होने पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देता है।

Mysterious Tunnels Between Brain and Skull Know All About It
दिमाग के अंदर होती हैं गुप्त सुरंगें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

जब भी शरीर में कहीं कुछ गलत होता है, तो सबसे पहले न्यूट्रोफिल्स पहुंचकर सूजन या दर्द को खत्म करने का प्रयास करते हैं। वैज्ञानिकों ने इनमें से कुछ कोशिकाओं को फ्लोरोसेंट रंग में रंग दिया, जिसके जरिए उन्हें देखा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Tunnels Between Brain and Skull Know All About It
दिमाग के अंदर होती हैं गुप्त सुरंगें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

ऐसे में ये पता चला कि ये कोशिकाएं गुप्त सुरंगों से होते हुए आती-जाती हैं और इस तरह से इस बात की पुष्टी हुई कि दिमाग के अंदर गुप्त सुरंगें भी होती हैं। 

विज्ञापन
Mysterious Tunnels Between Brain and Skull Know All About It
दिमाग के अंदर होती हैं गुप्त सुरंगें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

अनुसंधान के दौरान जब ये कोशिकाएं अपनी तय जगह पर पहुंच गईं तब वैज्ञानिकों ने कई तरह के सूजन, दर्द, स्ट्रोक और रासायनिक तरीके से विकसित मेन्जियो इंसेफेलाइटिस की स्थिति पैदा की, लेकिन न्यूट्रोफिल्स ने हर परिस्थिति में गुप्त सुरंगों का रास्ता लेकर अपना काम पूरा किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed