Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketing great Sachin Tendulkar give advice to players says use technology only in practice

सचिन तेंदुलकर: दिग्गज क्रिकेटर ने खिलाड़ियों को दी सलाह, बताया- कैसे करें तकनीक का इस्तेमाल; जानें क्या कहा

Sun, 15 Nov 2026 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Nov 2026 10:47 PM IST
सार

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खिलाड़ियों को सलाह दी है। सचिन का कहना है कि खिलाड़ियों को तकनीक का इस्तेमाल अभ्यास के दौरान करना चाहिए।

विज्ञापन
Cricketing great Sachin Tendulkar give advice to players says use technology only in practice
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कहा कि तकनीक क्रिकेटरों की तैयारी में मददगार होनी चाहिए, लेकिन मैदान पर उसे खिलाड़ियों के फैसलों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। तेंदुलकर ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने स्वाभाविक खेल और सहज निर्णय लेने की क्षमता पर भरोसा करना चाहिए। आईएसपीएल की कोर समिति के सदस्य तेंदुलकर ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के चौथे सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से इतर बातचीत में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

सचिन ने कहा कि यह लीग देशभर की उभरती प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने में अहम भूमिका निभा रही है। तेंदुलकर ने कहा, तकनीक मददगार होनी चाहिए, ध्यान भटकाने वाली नहीं। इसका इस्तेमाल अभ्यास के दौरान करें, लेकिन जब आप मुकाबले के लिए मैदान पर उतरें तो अपनी स्वाभाविक क्षमता पर भरोसा करें और अपने अवचेतन मन को काम करने दें। क्रिकेट में जब गेंदबाज गेंद डालने के लिए दौड़ता हुआ आता है, तो बल्लेबाज के पास जानकारी को समझने और उस पर प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय होता है। आप अपनी खेल योजनाएं पहले से तैयार कर सकते हैं, लेकिन जब मैदान पर उतरें तो दिमाग शांत रखना और अपनी सहज प्रतिक्रिया पर भरोसा करना जरूरी है। तकनीक एक सीमा तक आपकी मदद कर सकती है, लेकिन आखिरकार आपको खुद पर भरोसा करना होगा। तभी आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीजों को सरल रखने कहा
तेंदुलकर ने कहा, सबसे अहम सीख यह है कि चीजों को सरल रखें और कभी नहीं भूलें कि आपने पहली बार क्रिकेट का बल्ला या गेंद क्यों उठाई थी। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपकी महत्वाकांक्षाएं, उम्मीदें और जिम्मेदारियां बढ़ती जाती हैं। इसी दौरान कई बार दबाव खेल का आनंद छीन लेता है। मुझे इस बात का अहसास चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहने के दौरान हुआ था। उस समय मैं इंग्लैंड के छोटे मैदानों पर अभ्यास मैच खेल रहा था। मुझे महसूस हुआ कि ट्रेनिंग, अनुशासन और जिम्मेदारियों के बीच मैं लगभग यह भूल गया था कि खेल का आनंद कैसे लेना है। यहां मौजूद सभी खिलाड़ियों को मेरी सलाह है कि चीजों को सरल रखें, मैदान पर अपनी प्रतिभा और खेल को खुलकर जाहिर करें और अपने अंदर के उस बच्चे को कभी न खोने दें, जिसे पहली बार क्रिकेट से प्यार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed