{"_id":"6af9d6b4ba3740db670c1241","slug":"former-india-batter-sanjay-manjrekar-questioned-the-celebrations-of-the-indian-u-19-team-after-win-against-pak-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 एशिया कप: भारतीय खिलाड़ियों के जश्न के तरीके पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, दे डाली ये नसीहत; जानें मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 एशिया कप: भारतीय खिलाड़ियों के जश्न के तरीके पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, दे डाली ये नसीहत; जानें मामला
Sun, 15 Nov 2026 09:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:29 PM IST
सार
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। इसे लेकर अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
संजय मांजरेकर
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के जश्न पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी है तो उन्हें अपने बराबर की टीमों के खिलाफ ऐसा करना चाहिए। भारत ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के नौ विकेट पर 337 रन के जवाब में एक विकेट शेष रहते जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। हालांकि जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न पर मांजरेकर ने सोशल मीडिया के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
Trending Videos
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
मांजरेकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पाकिस्तान को आसान और कमजोर निशाना बताते हुए सुझाव दिया कि भारत को अपनी आक्रामकता ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ दिखानी चाहिए। उन्होंने पोस्ट किया, अगर भारतीय क्रिकेटरों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी है तो अब उसे अपने बराबर की टीमों को चुनना चाहिए। पाकिस्तान अब आसान और कमजोर निशाना है। मेरा सुझाव ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं।

भारत ने हासिल की थी रोमांचक जीत
भारत की जीत में निचले क्रम के बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 42वें ओवर में 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी। इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा ने नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं। मनल ने 32 गेंद पर 47 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भारत को 36 रन की जरूरत थी मोहित का 11वें नंबर के बल्लेबाज सी वेंकट ने अच्छा साथ दिया। वेंकट आठ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहित ने लेग स्पिनर अहमद हुसैन की गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई।