फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: पंजाब के खिलाफ DRS को लेकर 'बेईमानी' करते दिखे थे डेविड और पोलार्ड, अब BCCI ने लगाया भारी जुर्माना

Sat, 20 Apr 2024 03:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Apr 2024 03:30 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स पर नौ रन से जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की टीम पर 'डीआरएस में चीटिंग' करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
IPL 2024: David and Pollard were seen 'fouling' regarding DRS against Punjab, now BCCI imposed heavy fine
हार्दिक, डेविड और पोलार्ड - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना तब लगाया गया जब मैच के दौरान का एक वायरल वीडियो सामने आया था, जिसमें पांच बार के चैंपियन मुंबई के डगआउट में डेविड और पोलार्ड को बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को डीआरएस के लिए इशारा करने और लेने में अवैध सहायता प्रदान करते हुए देखा गया था।


आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'डेविड और पोलार्ड ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल एक का अपराध किया है। डेविड और पोलार्ड पर मैच फीस का 20-20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है। 


फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI
IPL 2024: David and Pollard were seen 'fouling' regarding DRS against Punjab, now BCCI imposed heavy fine
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स पर नौ रन से जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की टीम पर 'डीआरएस में चीटिंग' करने का आरोप लगा था। वीडियो में मुंबई के खिलाड़ी टिम डेविड को डगआउट से डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) लेने के लिए इशारा करते देखा गया, लेकिन उन्हें जल्द ही समझ आया कि वह स्क्रीन पर हैं। ऐसे में डेविड हाथ छुपाते दिखे। इसके बाद मैदान पर मौजूद बल्लेबाज डीआरएस की मांग करता दिखा। MI की पारी के 15वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने सूर्यकुमार यादव को ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकी। गेंद सूर्या की पहुंच से काफी दूर था। हालांकि, अंपायर इसे वाइड करार नहीं देते हैं।
IPL 2024: David and Pollard were seen 'fouling' regarding DRS against Punjab, now BCCI imposed heavy fine
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
सूर्यकुमार तब 47 गेंदों पर 67 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और ऑनफील्ड अंपायर ने इसे लीगल डिलीवरी माना। इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर डेविड और पोलार्ड को डीआरएस लेने के लिए इशारा करते दिखाया जाता है। वहीं, बाउचर क्रीज पर मौजूद बल्लेबाजों को वाइड का इशारा करते दिखते हैं। इसके बाद करन अंपायर को दिखाने की कोशिश करते हैं कि डग आउट की ओर से इशारा किया जा रहा है, लेकिन अंपायर उनकी बातों को अनसुना कर देता है। डेविड और पोलार्ड को दाएं हाथ के बल्लेबाज से रिव्यू लेने का आग्रह करते हुए देखा गया, जो नियमों के अनुसार अवैध है। डेविड को डीआरएस के लिए इशारा करते देख स्ट्राइक पर मौजूद सूर्या अंपायर से डीआरएस की मांग करते हैं और अंपायर वाइड के लिए डीआरएस लेते हैं। हालांकि, मुंबई की टीम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: David and Pollard were seen 'fouling' regarding DRS against Punjab, now BCCI imposed heavy fine
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
करन की शिकायत के बावजूद डीआरएस लिया गया और रिव्यू के बाद थर्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दिया। अंपायर के इस फैसले ने फैंस को निराश किया और वह इस सीजन अंपायरिंग के स्तर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटर भी पिच पर इस तरह की संदिग्ध हरकतों से नाराज दिखे। कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने कहा- क्या वाकई ऐसा हो रहा है? सूर्या पहले से ही ऑफ स्टंप के बाहर खड़े थे।यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने भी सोशल मीडिया पर अंपायरिंग के स्तर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'समय आ गया है कि हम स्पेशलिस्ट तीसरे अंपायर को रखने पर विचार करें जिससे कई फैसले संदिग्ध न हों। कुछ अंपायर मैदान पर बेहतर तरीके से फैसला देते हैं। तीसरे अंपायर को अनुभव और एक अच्छे स्किल की आवश्यकता होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed