फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
154/2 (21 ov)
Target: 352
Sherfane Rutherford 0
Shai Hope 66 (64)
WI need 198 runs in 29.0 remaining overs

IPL-10: देखिए कैसे रोहित की कप्तानी ने बढ़ाया उनकी पत्नी का बल्ड प्रेशर

Mon, 22 May 2017 09:27 PM IST
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
amarujala.com- Written by: पवन नाहर Updated Mon, 22 May 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma's Wife Ritika Sajdeh Nervous While IPL 2017 Final
Rohit sharma, ritika - फोटो : Twitter
आईपीएल-10 के फाइनल ने रोमांच की सारी सीमाएं पार कर दीं। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 विकेट खोकर 129 रन ही बनाए। 130 की चुनौती मिलने के बाद सभी ने सोचा कि स्टीव स्मिथ ही आईपीएल की ट्रॉफी उठाएंगे, मगर रोमांच के चरम पर खत्म हुए फाइनल ने रोहित शर्मा को एक बार फिर चैंपियन कप्तान बनाया। मैच में बॉल दर बॉल उनकी पत्नी ऋतिका का चेहरा भी काफी कुछ बयान कर रहा था।

IPL-10: फाइनल की टेंशन में इस तरह 'नर्वस' नजर आईं रोहित शर्मा की पत्नी

Rohit Sharma's Wife Ritika Sajdeh Nervous While IPL 2017 Final
ऋतिका सजदेह - फोटो : IPL
मैच की शुरुआत में मुस्कुराती नजर आ रहीं ऋतिका सजदेह के चहरे पर पहली पारी के बाद ही टेंशन के बादल मंडराने लगे। आसान से लग रहे स्कोर का पीछा करने उतरी पुणे सुपरजायंट ने 12 ओवर 1 विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 8 ओवर में 60 रनों की दरकार थी, जो कहीं से भी मुश्किल चुनौती नहीं थी। मगर अंतिम 3 ओवर में टेंशन ने सारी हदें पार कर दी।

IPL-10: फाइनल की टेंशन में इस तरह 'नर्वस' नजर आईं रोहित शर्मा की पत्नी

Rohit Sharma's Wife Ritika Sajdeh Nervous While IPL 2017 Final
ऋतिका सजदेह - फोटो : IPL
17 ओवर खत्म होने तक पुणे को 3 ओवरों मं 30 रनों की दरकार थी। ओवर शुरू होने से पहले ही ऋतिका ने सिर पकड़ लिया क्योंकि अंतिम ओवरों 10 की औसत से रन बनाना मामूली बात नहीं। इस ओवर में गेंद थी लसिथ मलिंगा के हाथ में, जिन्होंने एक के बाद एक सटीक निशाने पर गेंदबाजी की। मलिंगा ने अपने इस ओवर में मात्र 7 ही रन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL-10: फाइनल की टेंशन में इस तरह 'नर्वस' नजर आईं रोहित शर्मा की पत्नी

Rohit Sharma's Wife Ritika Sajdeh Nervous While IPL 2017 Final
ऋतिका सजदेह - फोटो : IPL
18वें ओवर में उंगलियों को दांतो तले पहुंचा दिया। जहां दर्शक अपने नाखून चबा रहे थे, वहीं पुणे के सामने 12 गेंदों में 23 रनों का लक्ष्य था। रोहित ने इस बार गेंद अपने तुरुप्प के इक्के जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। 5वीं गेंद पर स्मिथ ने छक्का जमाया, जिसके चलते पूरे ओवर में पुणे ने 11 रन जुटाए। इस दौरान कैमरे की नजरें भी 'नर्वस' ऋतिका पर हीं थीं।
विज्ञापन

IPL-10: फाइनल की टेंशन में इस तरह 'नर्वस' नजर आईं रोहित शर्मा की पत्नी

Rohit Sharma's Wife Ritika Sajdeh Nervous While IPL 2017 Final
ऋतिका सजदेह - फोटो : IPL
अंतिम 6 गेंदों में पुणे को 11 रन बनाने थे और मुंबई को इतने ही रनों की रक्षा करनी थी। गेंद मिचेल जॉनसन के हाथ में थी और ऋतिका सजदेह समेत मुंबई के फैंस अपना मुंह छिपाए भगवान का नाम लेते नजर आ रहे थे। जॉनसन ने अपनी धार और रफ्तार दिखाते हुए इस ओवर में 2 विकेट लिए और अंतिम गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर रन आउट हो गए। मुंबई ने मैच एक रन से जीतकर खिताब तीसरी बार अपने नाम किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed