फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे

Mon, 22 May 2017 09:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 22 May 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
ipl 2017 interesting facts related to ipl-10 final played between Mumbai and pune
आईपीएल 2017 - फोटो : ipl official web
हैदराबाद में रविवार को मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच खेले गए आईपीएल 10 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पुणे को 1 रन से मात दी। यह मुंबई का रिकॉर्ड तीसरा खिताब है। मुंबई ने इससे पहले साल  2013, 2015 में आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था। मौजूदा सीजन से पहले मुंबई, चेन्नई( 2010,2011) और कोलकाता (2012,2014) दो-दो खिताब की बराबरी पर थे। 

 

IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...

ipl 2017 interesting facts related to ipl-10 final played between Mumbai and pune
स्टीव स्मिथ रोहित शर्मा
आईपीएल 2017 में मुंबई और पुणे के बीच चार बार भिडंत हुई। इसके साथ ही एक सीजन में दो टीमों के बीच सबसे ज्यादा बार हुए मुकाबलों की बराबरी हो गई। साल 2011 में आईपीएल के चौथे सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चार भिडंत हुई थी। जबकि साल 2013 में  चेन्नई और मुंबई, साल 2014 में कोलकाता और चेन्नई, साल 2015 में मुंबई और  चेन्नई के बीच 4-4 बार मुकाबला हुआ था। 

IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...

ipl 2017 interesting facts related to ipl-10 final played between Mumbai and pune
रोहित शर्मा - फोटो : IPL
मुंबई को फाइनल में अपनी पारी के दौरान 31 गेंदों तक बाउंड्री( चौके या छक्के) का इंतजार करना पड़ा। यह आईपीएल में फाइनल मुकाबले में बाउंड्री के लिए सबसे लंबा इंतजार है। हालांकि साल 2011 में चेन्नई के लिए पहला चौका 47 गेंद बाद आया था लेकिन उससे पहले चेन्नई के खिलाड़ी 4 छक्के जड़ चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...

ipl 2017 interesting facts related to ipl-10 final played between Mumbai and pune
मुंबई इंडियन्स - फोटो : ipl official web
मुंबई इंडियंस ने पुणे के खिलाफ फाइनल में 129 रन के लक्ष्य को सफलता पूर्वक बचाकर तीसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा कर लिया। यह आईपीएल के दस साल के इतिहास में बचाया गया सबसे छोटा स्कोर है। इसके साथ ही यह विश्व की सभी टी-20 लीग के फाइनल में सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया सबसे छोटा स्कोर भी है। 
विज्ञापन

IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...

ipl 2017 interesting facts related to ipl-10 final played between Mumbai and pune
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL
वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 13 रन दिए। आईपीएल के फाइनल में किसी भी गेंदबाज द्वारा 4 ओवर में दिए सबसे कम रन हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed