फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा-शिखर धवन की साझेदारी ने रचा इतिहास, सचिन-सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड

Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Rohit sharma and shikhar dhawan creates new history of 100 plus partnership 14 times

न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मॉनगनुई में खेले गए दूसरे वन-डे को भारतीय टीम ने 90 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। इस तरह टीम इंडिया पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। इस जीत के अलावा भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने एक खास रिकॉर्ड बनाकर जीत को और यादगार बना दिया।

Rohit sharma and shikhar dhawan creates new history of 100 plus partnership 14 times

दूसरे वन-डे में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी। रोहित-धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़े। इस जोड़ी ने शतकीय साझेदारी के मामले में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। 

Rohit sharma and shikhar dhawan creates new history of 100 plus partnership 14 times

रोहित और धवन इस पार्टनरशिप के बाद भारत की तरफ से वन-डे में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले तीसरे स्थान पर तेंदुलकर-सहवाग (13 शतकीय साझेदारी) की जोड़ी काबिज थी। अब रोहित-धवन के बीच कुल शतकीय पार्टनरशिप की संख्या 14 हो गई है। रोहित ने इस मैच में 87 रन और धवन ने 66 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma and shikhar dhawan creates new history of 100 plus partnership 14 times

भारत की तरफ से इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 26 शतकीय साझेदारी के साथ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी शीर्ष पर है। दूसरे नंबर पर 15 शतकीय साझेदारी के साथ कोहली और रोहित जोड़ी है। आपको बता दें कि किसी भी टीम की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड भी 26 साझेदारी के साथ सचिन-गांगुली की जोड़ी के नाम ही है। 

विज्ञापन
Rohit sharma and shikhar dhawan creates new history of 100 plus partnership 14 times
- फोटो : ESPN

26 बार: सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली 
15 बार: रोहित शर्मा और विराट कोहली 
14 बार: रोहित शर्मा और शिखर धवन 
13 बार: सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed