{"_id":"5c4c8283bdec22271f3419eb","slug":"hardik-pandya-kl-rahul-can-certainly-be-role-models-rahul-dravid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांड्या-राहुल को लेकर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- अब भी रोल मॉडल बन सकते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांड्या-राहुल को लेकर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- अब भी रोल मॉडल बन सकते हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। 'द वॉल' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने कहा कि, 'हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल ने अपनी क्षमता के हिसाब से अभी हासिल नहीं किया है और दोनों ही क्रिकेटर रोल मॉडल बन सकते हैं।
2 of 6
द्रविड़ ने वेबसाइट क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे खुशी है कि दोनों का निलंबन हटा दिया गया। इस मामले में जांच भी पूरी होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'पांड्या और राहुल ने अपनी गलती पहले ही स्वीकार कर ली थी। सार्वजनिक तौर पर भी उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। अब आगे बढ़ने का समय है।'
3 of 6
इंडिया ए और भारतीय अंडर-19 टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, 'मैंने उस वीडियो के कुछ क्लिप देखे। साफ तौर पर जब आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो आपको अपने विचारों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है क्योंकि आपकी राय कई लोगों को सही नहीं लग सकती। खिलाड़ी और सामाजिक हस्तियां गलती कर सकते हैं। यही सीखने और बढ़ने का हिस्सा होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैंने कई स्तर पर दोनों को कोचिंग दी है। मुझे लगता है कि वह इंटरव्यू (कॉफी विद करन) उनकी छवि को सही तरह दिखाता है। उम्मीद करता हूं कि वे दोनों ही इससे सीखेंगे और मजबूती के साथ वापसी करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
उन्होंने कहा, 'आज के दौर में सोशल मीडिया काफी कुछ भूमिका अदा करती है। इसके दोनों ही रूप हैं। जब आप ज्यादा सफलता हासिल करते हो तो चमकते हो लेकिन जब बुरा दौर आता है तो आलोचना भी झेलनी पड़ती है। युवाओं को इसे बेहतर तरीके से समझना चाहिए।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।