{"_id":"6a9eb2a48f821cb89e008726","slug":"kevin-pietersen-will-return-to-the-england-set-up-for-their-white-ball-teams-ahead-of-odi-world-cup-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड क्रिकेट में पीटरसन की मिली जिम्मेदारी: सीमित ओवर टीम से इस भूमिका में जुड़ेंगे, विश्व कप तक होगा साथ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
इंग्लैंड क्रिकेट में पीटरसन की मिली जिम्मेदारी: सीमित ओवर टीम से इस भूमिका में जुड़ेंगे, विश्व कप तक होगा साथ
Mon, 07 Sep 2026 06:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:18 PM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन अब नई भूमिका में राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए पीटरसन को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
केविन पीटरसन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिS इंग्लैंड की सफेद गेंद की टीमों का विशेषज्ञ मेंटोर बनाया गया है। पीटरसन इस महीने के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ जुड़ेंगे। कोचिंग स्टाफ में मार्कस ट्रेसकोथिक, टिम साउदी, जीतन पटेल और सारा टेलर भी हैं।
विज्ञापन
टीम से फिर जुड़ने पर उत्सुक हैं पीटरसन
पीटरसन इस साल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के दौरों पर भी टीम के साथ होंगे। इसके बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और विश्व कप में टीम के साथ रहेंगे। पीटरसन ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा, मुझे गर्व है कि मुझे दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में टीम की मदद करने के लिए कहा गया है। इंग्लैंड की जर्सी 2014 के बाद पहली बार फिर पहनना मेरे लिए गर्व का पल होगा।

ईसीबी ने बताया- क्यों पीटरसन को सौंपी जिम्मेदारी
ईसीबी ने एक बयान में कहा कि पीटरसन को कुछ हद तक उनकी स्थानीय जानकारी की वजह से ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईसीबी ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में पले-बढ़े होने के कारण, पीटरसन की जानकारी और समझ खास तौर पर वनडे टीम की मदद करेगी, क्योंकि टीम अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी कर रही है जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। पीटरसन और मैकुलम ने 2007 से 2013 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ 24 बार खेला और अपने करियर के आखिर में पीएसएल के दो सीजन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए साथ भी खेले।

पीटरसन के साथ काम करने पर क्या बोले मैकुलम
मैकुलम ने कहा, पीटरसन और खेल में उनकी उपलब्धियों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। इंग्लिश क्रिकेट पर उनका जबरदस्त असर रहा है, इसलिए उनके जैसे अनुभवी, जानकारी वाले व्यक्ति का इस टीम के साथ जुड़ने की इच्छा रखना एक शानदार बात है। मैं खास तौर पर इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हमारे बल्लेबाजों को उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा। पीटरसन को इस बात की बहुत अच्छी समझ है कि शीर्ष स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना होता है और यह हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत काम का साबित होगा। हमने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया है और खेल में एक-दूसरे के योगदान की सराहना की है, इसलिए मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।