फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa have announced full-strength squad for ODI series against Australia Temba Bavuma to lead team

दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बावुमा करेंगे कप्तानी, चोटिल रबाडा शामिल नहीं

Mon, 07 Sep 2026 05:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज में नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।

विज्ञापन
South Africa have announced full-strength squad for ODI series against Australia Temba Bavuma to lead team
तेम्बा बावुमा - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए एक मजबूत टीम का एलान कर दिया है जिसकी कमान नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा संभालेंगे। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक को भी शामिल किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि दोनों खिलाड़ी 2027 के वनडे विश्व कप की योजनाओं में बने हुए हैं। फिलहाल इन दोनों खिलाड़ियों के पास केंद्रीय अनुबंध नहीं है, लेकिन दोनों ने इस साल का टी20 विश्व कप खेला था और दुनिया भर की टी20 लीग में सक्रिय रूप से खेल रहे हैं।
विज्ञापन

कोएट्जे को मिला मौका
दूसरी ओर, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में गेराल्ड कोएट्जे को वनडे टीम में वापस बुलाया गया है। 2023 विश्व कप के बाद से कोएट्जे ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है। पिछले तीन वर्षों में वह लगातार चोटों से जूझते रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से खेलते हुए क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कोच शुक्री कोनराड ने एक बयान में कहा कि गेराल्ड की टीम में वापसी से वह बेहद खुश हैं और वह अपनी पुरानी लय में तेज गेंदबाजी कर रहे हैं। कोच ने आगे कहा कि विश्व कप में अभी थोड़ा समय बाकी है और यह सीरीज टीम के संयोजन को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य एक ऐसा मध्यक्रम तैयार करना है जो विस्फोटक होने के साथ-साथ दबाव झेल सके और पारी को गहराई दे सके।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम:
तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनिएल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जे, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना माफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed